बिजनेस

Gold Rate In Pakistan: भारत के मुकाबले पाकिस्तान में सोना का भाव सातवें आसमान पर, जानकर छूट जाएंगे पसीने

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 7, 2024, 03:56 PM IST

Gold Rate In Pakistan: पाकिस्तान में सोना का भाव दो लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब हो गया है। प्रति तोला सोने की कीमत की बात करें तो 2 लाख 25 हजार के पार पहुंच गई है।

Image

पाकिस्तान में सोना दाम दो लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब

Photo : iStock

Gold Rate In Pakistan: पाकिस्तान में सोने की कीमत आसमान छू रही है। बुधवार को प्रति तोला 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1,500 रुपए की वृद्धि हुई और यह 225,400 रुपए पर बिका। एआरवाई न्यूज के मुताबिक पिछले कारोबारी दिन इसकी बिक्री 223,900 रुपए पर हुई थी। ऐसी संभावना है कि इसकी कीमत और बढ़ सकती है ऑल सिंध सर्राफा ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 1286 रुपए बढ़कर 191,958 रुपए से बढ़कर 193,244 रुपए हो गई। जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 175,962 रुपए से बढ़कर 177,140 रुपए हो गई। वहीं भारत में 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना का भाव 65000 रुपए के पार पहुंची है। इससे साफ है भारत में पाकिस्तान के मुकाबले काफी सस्ता है। उधर पाकिस्तान में प्रति तोला और दस ग्राम चांदी की दरें क्रमश 2,600 रुपए और 2,229.08 रुपए है।

अमेरिका में भी बढ़ रहे हैं सोने के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में 13 डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले दिन के 2,135 डॉलर के मुकाबले 2,148 डॉलर पर बिका। जून में फेडरल रिजर्व की पहली ब्याज दर में कटौती की बढ़ती उम्मीदों की वजह से मंगलवार को सोने की दरें रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ गईं क्योंकि निवेशक आगे के मार्गदर्शन के लिए चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच और प्रमुख नौकरियों के आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे। 1219 जीएमटी पर सोना हाजिर 0.4% बढ़कर 2,122.49 डॉलर प्रति औंस हो गया और 4 दिसंबर को 2,135.40 डॉलर के अपने मौजूदा हाईलेवल पर पहुंचने के बाद रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल करने से सिर्फ 13 डॉलर दूर है। अमेरिकी सोना वायदा 0.3% बढ़कर 2,132.00 डॉलर हो गया।

जल्द नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू सकता है सोना

सीनियर एक्सपर्ट्स रिकार्डो इवांजेलिस्टा ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना के साथ हमें जल्द ही सोने को नई रिकॉर्ड ऊंचाई छूते हुए देखने की संभावना है, जबकि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता और आर्थिक गतिविधियों पर आशंका के कारण सोने की उच्च मांग बढ़ने की संभावना है। अमेरिका के खराब मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों और कीमतों पर दबाव कम होने से पिछले सप्ताह सोने में करीब 50 डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article