बिजनेस

Gold Rally क्या Stock Market के लिए खतरे का संकेत? Glassratner के Seth Freeman ने 2026 को लेकर जताई ये बड़ी चिंता

Gold rally को Stok Market के लिए खतरे का संकेत माना जाता रहा है। क्योंकि, जब निवेशक ग्लोबल इकोनॉमी की स्थिरता को लेकर असमंजस में रहते हैं, तो वे गोल्ड जैसे सेफ हैवेन एसेट्स में निवेश बढ़ाते हैं। ग्लोबल फाइनेंशियल फर्म GlassRatner के सेथ फ्रीमैन ने ET Now से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान 2026 में बाजार में होने वाली उथल-पुथल को लेकर बड़ी चेतावनी दी है।

Gold Rally

सेथ फ्रीमैन ने दी बड़ी चेतावनी। (इमेज क्रेडिट, कैन्वा और ग्लास रैटनर)

Gold की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। वहीं, शेयर बाजार में भरपूर लिक्विडिटी है। AI स्टॉक्स की अगुवाई में अमेरिका साथ दुनियाभर के बाजार भी नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। लेकिन, क्या यह तेजी भीतर ही भीतर खतरे के संकेत दे रही है? ET Now से खास बातचीत में GlassRatner के सीनियर एक्सपर्ट Seth Freeman ने 2026 को लेकर निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Market में Liquidity मजबूत, लेकिन अनिश्चितता बरकरार

ET Now से बातचीत में Seth Freeman ने कहा कि बीते एक साल में ग्लोबल मार्केट्स में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली है। US dollar कमजोर हुआ है, जबकि ऑयल, गोल्ड , और सिल्वर की कीमतों में तेज उछाल आया है। लेकिन, इसके बावजूद निवेशकों की रिस्क उठाने की क्षमता बनी हुई है। वहीं, सस्ते कर्ज की वजह से बढ़ी हुई लिक्विडिटी के चलते एसेट्स प्राइस आसमान छू रही हैं।

2026 में बढ़ेगा जोखिम

2026 Market Outlook को लेकर फ्रीमैन का कहना है कि आने वाले दिनों में हाई लिक्विडिटी और हाई प्राइस वाला माहौल अनिश्चितता को बढ़ाएगा। क्योंकि, मौजूदा आशावाद के पीछे छिपे हुए कई जोखिम तब खुलकर दिखने लगेंगे।

Fed Policy अब भी सबसे बड़ा ट्रिगर

Monetary policy पर बात करते हुए फ्रीमैन ने कहा कि US Federal Reserve ने हाल ही में 75 आधार अंक के Rate Cut के बाद एक पॉज लेने का संकेत दिया है। उनके मुताबिक, अगर अमेरिका में रोजगार डेटा कमजोर होता है, तो आगे और रेट कट्स की गुंजाइश बन सकती है, जिससे शॉर्ट टर्म में शेयर मार्केट्स को सपोर्ट मिलेगा। लेकिन, इससे लॉन्ग टर्म के लिए जोखिम बढ़ भी सकता है।

AI सेक्टर बना सबसे बड़ा Risk Zone

फ्रीमैन ने साफ कहा कि 2026 के शुरुआती दिनों में शेयर बाजारों के लिए सबसे बड़ा जोखिम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर से देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक US Stock Market Rally का बड़ा हिस्सा कुछ गिनी-चुनी मेगा टेक कंपनियों पर टिका हुआ है। AI कंपनियों और हार्डवेयर मैन्युफैक्चरर्स के बीच गहरे फाइनेंशियल और क्रेडिट लिंक्स हैं। अगर एक-दो बड़े AI प्लेयर निवेशकों के लिए ग्रोथ की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो इसका असर पूरे बाजार पर डोमिनो इफेक्ट की तरह पड़ सकता है।

कॉर्पोरेट और प्राइवेट क्रेडिट से बढ़ा दबाव

GlassRatner के एक्सपर्ट फ्रीमैन ने बाजार में मौजूद कॉर्पोरेट और निजी कर्ज को लेकर भी गंभीर चेतावनी दी है। उनका दावा है कि बढ़ी हुई लिक्विडिटी के चलते कर्ज के बांटने के मानक (Underwriting Standards) कमजोर हुए हैं। इसके अलावा 2026 में कॉर्पोरेट डेट मैच्योरिटी का एक बड़ा पहाड़ सामने खड़ा है। इसका नतीजा कॉर्पोरेट रिस्ट्रक्चरिंग के साथ ही कर्जदाताओं पर दबाव बढ़ने के तौर पर दिख सकता है। यह मिक्स अप क्रेडिट मार्केट में बड़े झटके दे सकता है।

Gold Rally से क्या सिग्नल मिल रहे?

Gold की लगातार मजबूती पर फ्रीमैन ने कहा कि इक्विटी और बॉन्ड्स दोनों में इनफ्लो मजबूत है। खासकर ब्याज दर गिरने से बॉन्ड इन्वेस्टर्स को फायदा हुआ है।

लेकिन Ggold Rally इस बात का संकेत है कि Smart Money (संस्थागत व अमीर निवेशक) किसी न किसी अनिश्चितता को पहले से अपने पोर्टफोलियो को एडजस्ट कर रहे हैं।

गोल्ड को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट और निजी क्षेत्र का कर्ज कई छिपे हुए जोखिम लिए बैठा है, जो कई निवेशकों के लिए चौंकाने वाले साबित हो सकता है। कुल मिलाकर उनका मानना है कि लिक्विडिटी से फिलहाल भले ही स्टॉक मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन, वैल्यूएशन और कर्ज से बढ़ता तनाव 2026 में निवेशकों के भरोसे की कड़ी परीक्षा ले सकता है। ऐसे में Gold की मजबूती को नजरअंदाज करना निवेशकों के लिए भारी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article