बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 7th March 2024: सोना ने बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी पहुंची 74000 के पार, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 7, 2024, 06:48 PM IST

Today Gold Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 7th March 2024: सोना लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

लगातार बढ़ रहे हैं सोना के दाम

Photo : iStock

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 7th March 2024: सोने की कीमत फिर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। चांदी में भी बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में सोना गुरुवार को सोने का भाव 500 रुपए की तेजी के साथ 65,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। लगातार तीसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए सोना 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 65000 के पार पहुंच गया था लेकिन शाम 5 बजे इसकी कीमत 64955 रुपए हो गई। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामशाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999644936504964955
सोना 995642356478964695
सोना 916590755958459499
सोना 750483694878648716
सोना 585377283805337999
चांदी 99971710 रुपए प्रति किलो72121 रुपए प्रति किलो72265 रुपए प्रति किलो
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई60,41065,90049,490
मुंबई59,71065,14048,850
दिल्ली59,86065,65048,980
कोलकाता59,71065,14048,850
पटना59,76065,19048,900
लखनऊ59,86065,29048,980
अयोध्या59,860 65,29048,980
गुरुग्राम59,86065,29048,980
गाजियाबाद59,86065,29048,980
चंडीगढ़59,86065,29048,980
अहमदाबाद59,76065,19048,900
जयपुर59,86065,29048,980
नोएडा59,86065,29048,980
भूवनेश्वर59,71065,14048,850

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 83 रुपए की गिरावट के साथ 73,291 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 83 रुपए यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,291 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 21,621 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.29 प्रतिशत की हानि के साथ 23.92 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 44 रुपए की गिरावट के साथ 64,801 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी छह्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 44 रुपए यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,801 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,500 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,136 डॉलर प्रति औंस रह गया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article