Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 26 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बदलाव हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 100 रुपए फिसलकर 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। पिछले कारोबारी दिन यह 63,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 400 रुपए गिरकर 74,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले बंद में यह 75,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,031 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद से 4 अमेरिकी डॉलर कम है जबकि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोना की कीमतों में सोमवार को 216 रुपए की बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमतों में 204 रुपए की गिरावट हुई। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | 23/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) | 26/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 999 | 62008 | 62224 |
| सोना 995 | 61760 | 61975 |
| सोना 916 | 56799 | 56997 |
| सोना 750 | 46506 | 46668 |
| सोना 585 | 36275 | 36401 |
| चांदी 999 | 69653 रुपए प्रति किलो | 69449 रुपए प्रति किलो |
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| दिल्ली | 57,750 | 62,940 | 47,250 |
| कोलकाता | 57,600 | 62,840 | 47,130 |
| चेन्नई | 58,100 | 63,380 | 47,590 |
| मुंबई | 57,600 | 62,840 | 47,130 |
| पटना | 57,650 | 62,890 | 47,170 |
| लखनऊ | 57,750 | 62,940 | 47,250 |
| अयोध्या | 57,750 | 62,940 | 47,250 |
| गुरुग्राम | 57,750 | 62,940 | 47,250 |
| गाजियाबाद | 57,750 | 62,940 | 47,250 |
| नोएडा | 57,750 | 62,940 | 47,250 |
| अहमदाबाद | 57,650 | 62,890 | 47,170 |
| जयपुर | 57,750 | 62,940 | 47,250 |
| चंडीगढ़ | 57,750 | 62,940 | 47,250 |
| भूवनेश्वर | 57,600 | 62,840 | 47,130 |
सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 58 रुपये की गिरावट के साथ 62,287 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 58 रुपए यानी 0.09% की गिरावट के साथ 62,287 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,171 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.27% की गिरावट के साथ 2,043.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 329 रुपए की गिरावट के साथ 70,150 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 329 रुपए यानी 0.47% की गिरावट के साथ 70,150 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 18,884 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.58% की हानि के साथ 23.06 डॉलर प्रति औंस रह गई।
