बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 15th March 2024: सोना 66000 के पार, चांदी का रहा ये हाल, जानिए आपने शहर का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 15, 2024, 06:54 PM IST

Gold, Silver Price Today 15th March 2024- Check 18, 22, 24 Carat Sone ka Bhav Aaj Ka: सोना और चांदी में तेजी जारी, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव आज का

Image

सोना और चांदी का ताजा भाव

Photo : BCCL

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 15th March 2024: सोना और चांदी की कीमतों बढ़ोतरी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को सोना में 36 रुपए की बढ़तरी हुई जबकि चांदी में 429 रुपए बढ़ोतरी हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपए गिरकर 66,150 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 100 रुपए की तेजी के साथ 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,000 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,166 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर नीचे है। हालांकि चांदी 25.05 डॉलर प्रति औंस पर ऊंची बोली लगा रही थी, जबकि पिछले सत्र में यह 24.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। जानिए अपने शहर का सोने और चांदी का भाव आज का।

Gold-Silver Rate Today 15th March 2024:-

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासोना-चांदी सुबह का रेट प्रति 10 ग्रामसोना-चांदी दोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामसोना-चांदी शाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999655236553465559
सोना 995652616527265297
सोना 916600196002960052
सोना 750491424915049169
सोना 585383313833738352
चांदी 99973781 रुपए किलो74125 रुपए किलो74210 रुपए किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price List

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई सोना का भाव61,25066,82050,110
मुंबई सोना का भाव60,600 66,12049,590
दिल्ली सोना का भाव60,76066,27049,710
कोलकाता सोना का भाव60,61066,12049,590
पटना सोना का भाव60,66066,170 49,630
लखनऊ सोना का भाव60,76066,27049,710
अयोध्या सोना का भाव60,76066,27049,710
गुरुग्राम सोना का भाव60,76066,27049,710
गाजियाबाद सोना का भाव60,76066,27049,710
नोएडा सोना का भाव60,76066,27049,710
अहमदाबाद सोना का भाव60,66066,17049,630
जयपुर सोना का भाव60,76066,27049,710
चंडीगढ़ सोना का भाव60,76066,27049,710
भूवनेश्वर सोना का भाव60,61066,12049,590

सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 135 रुपये की तेजी के साथ 65,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 135 रुपए यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,730 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 15,000 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,171.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 331 रुपए की तेजी के साथ 75,557 रुपए प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 331 रुपए यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,557 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 25,338 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 25.25 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article