बिजनेस

सोने का भाव आज का, 25 जून 2026: पहुंचा 3 महीने के निचले स्तर पर, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 June 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां कैरेट के हिसाब से जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 25 June 2026 : अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के 3 महीने के निचले स्तर पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 21.15 डॉलर या 0.53 प्रतिशत गिरकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव आज रात 9 बजे तक 1.14% बढ़कर यानी 1613 रुपये तेजी के साथ 1,42,883 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर बुलियन्स के मुताबिक 1,43,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,42,178 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,40,022 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 139873 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 142178 रुपये प्रति 10 ग्राम140022 रुपये प्रति 10 ग्राम139873 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 141609 रुपये प्रति 10 ग्राम139461 रुपये प्रति 10 ग्राम139313 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 130235 रुपये प्रति 10 ग्राम128260 रुपये प्रति 10 ग्राम128124 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106634 रुपये प्रति 10 ग्राम105017 रुपये प्रति 10 ग्राम104905 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 83174 रुपये प्रति 10 ग्राम81913 रुपये प्रति 10 ग्राम81826 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट₹14,331₹1,43,310₹4,06,277₹1,67,154
22 कैरेट₹13,137₹1,31,368₹3,72,421₹1,53,225
20 कैरेट₹11,943₹1,19,425₹3,38,564₹1,39,295
18 कैरेट₹10,748₹1,07,483₹3,04,708₹1,25,366
16 कैरेट₹9,554₹95,540₹2,70,851₹1,11,436
14 कैरेट₹8,360₹83,598₹2,36,995₹97,507
12 कैरेट₹7,166₹71,655₹2,03,139₹83,577
10 कैरेट₹5,971₹59,713₹1,69,282₹69,648

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली₹140280₹128600₹105250
मुंबई₹140130₹128450₹105100
कोलकाता₹140130₹128450₹105100
चेन्नई₹143350₹131400₹109810
पटना₹140180₹128500₹105150
लखनऊ₹140280₹128600₹105250
मेरठ₹140280₹128600₹105250
अयोध्या₹140280₹128600₹105250
कानपुर₹140280₹128600₹105250
गाजियाबाद₹140280₹128600₹105250
नोएडा₹140280₹128600₹105250
गुरुग्राम₹140280₹128600₹105250
चंडीगढ़₹140280₹128600₹105250
जयपुर₹140280₹128600₹105250
लुधियाना₹140280₹128600₹105250
गुवाहाटी₹140130₹128450₹105100
इंदौर₹140180₹128500₹105150
अहमदाबाद₹140180₹128500₹105150
वडोदरा₹140180₹128500₹105150
सूरत₹140180₹128500₹105150
पुणे₹140130₹128450₹105100
नागपुर₹140130₹128450₹105100
नासिक₹140160₹128480₹105130
बैंगलोर₹140130₹128450₹105100
भुवनेश्वर₹140130₹128450₹105100
कटक₹140130₹128450₹105100
रायपुर₹140130₹128450₹105100
हैदराबाद₹140130₹128450₹105100
केरल₹140130₹128450₹105100

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के बीच अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 1,200 रुपये घटकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,49,300 रुपये के क्लोजिंग लेवल से 1,200 रुपये घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड 52.01 डॉलर या 1.3 प्रतिशत गिरकर 4,058.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1853 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,090.94 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहता है एक्सपर्ट्स

जानकारों का कहना है कि हालिया गिरावट से चांदी की कीमतें अप्रैल की शुरुआत वाले लेवल पर आ गई हैं, जब यह 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, क्योंकि ट्रेडर डॉलर-डिनॉमिनेटेड एसेट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में जोरदार तेजी और सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की बढ़ती उम्मीदों ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाए रखा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिरे एसेट शेयरखान के कमोडिटीज हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही और यह 4,050 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही थी, क्योंकि डॉलर इंडेक्स एक बार फिर मजबूत होकर 101 के लेवल को पार कर रहा है, जो मई 2025 के बाद सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड द्वारा जून में रेट हाइक के बाद महंगाई के दबाव पर कड़े कदम उठाने की जरूरत को कम करके आंकने के बाद भी डॉलर मजबूत हुआ। जानकारों का कहना है कि विदेशी बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट, फाइनेंशियल मार्केट में लिक्विडिटी (नकदी) की वजह से हो रहे बड़े बदलाव को दिखाती है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट, VP जतिन त्रिवेदी ने कहा कि यह कमजोरी ग्लोबल AI और टेक्नोलॉजी शेयरों में जबरदस्त प्रॉफिट-बुकिंग और बिकवाली की वजह से आई लिक्विडिटी की स्थिति के कारण है। उन्होंने बताया कि इक्विटी में नुकसान होने के कारण, कई निवेशक कैश जुटाने, मार्जिन की ज़रूरतें पूरी करने और लेवरेज कम करने के लिए सोना बेच रहे हैं। साथ ही पैसा US डॉलर की ओर जा रहा है, जिससे डॉलर की मजबूती का असर सोने की कीमतों पर भी पड़ रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि यह उन दुर्लभ दौरों में से एक है जब इक्विटी और सोना दोनों एक साथ गिर रहे हैं, क्योंकि निवेशक अपनी पसंद की चीजों के बजाय वे चीजें बेच रहे हैं जिन्हें वे बेच सकते हैं।

जानकारों का कहना है कि बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि सोने की कीमतों पर दबाव बना रहेगा। जब तक डॉलर के कमजोर होने या कीमती धातुओं के लिए फिर से निवेश की मांग बढ़ने के संकेत नहीं मिलते, तब तक कीमतों में उछाल आने पर नई बिकवाली देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article