Gold Price Today,18 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Silver Rate On 12 January 2024: कई दिनों बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में उछाल के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 130 रुपए बढ़कर 63,280 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबार में सोना 63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 300 रुपए गिरकर 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस बीच वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 541 रुपए चढ़कर 62,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। साथ ही एक्सचेंज पर चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 695 रुपए उछलकर 72,049 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka)
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 130 रुपए बढ़कर 63,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना बढ़त के साथ 2,038 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी गिरावट के साथ 22.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थी। गांधी ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं में वृद्धि के बीच, निवेशकों के बीच सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की मांग बढ़ गई है।
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 58,200 | 63,490 | 47,620 |
| मुंबई | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| दिल्ली | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| कोलकाता | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| पुणे | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| अहमदाबाद | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| जयपुर | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| लखनऊ | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| पटना | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| नागपुर | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| चंडीगढ़ | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| सूरत | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| भुवनेश्वर | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| अयोध्या | 58,150 | 63,420 | 47,580 |
