बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 19th March 2024: सोना उछला, चांदी लुढ़की, जानिए आपने शहर का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 19, 2024, 06:30 PM IST

Today Gold Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 19th March 2024: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी में गिरावट हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

जानिए सोना और चांदी का ताजा भाव

Photo : BCCL

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 19th March 2024: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमतों गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के अनुरूप मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 110 रुपए उछलकर 66,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में कीमती धातु 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि चांदी 500 रुपए टूटकर 76,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबार में यह 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,159 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद के मुकाबले 3 अमेरिकी डॉलर अधिक है। चांदी गिरावट के साथ 24.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले बंद में यह 25.11 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामशाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999656126555965589
सोना 995653506529665326
सोना 916601006005260080
सोना 750492094916949192
सोना 585383833835238370
चांदी 99974156 रुपए किलो73616 रुपए किलो73844 रुपए किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई60,89066,43049,880
मुंबई 60,37065,86049,390
नई दिल्ली60,52066,01049,510
कोलकाता60,37065,86049,390
अहमदाबाद60,42065,91049,430
जयपुर60,52066,01049,510
लखनऊ60,52066,01049,510
पटना60,42065,91049,430
अयोध्या60,52066,01049,510
गुरुग्राम60,52066,010 49,510
गाजियाबाद60,52066,01049,510
नोएडा60,52066,01049,510
चंडीगढ़ 60,52066,010 49,510
भूवनेश्वर 60,37065,86049,390

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 82 रुपए की गिरावट के साथ 65,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 82 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,460 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,556 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,156.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 128 रुपए की गिरावट के साथ 75,522 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कान्ट्रैक्ट की कीमत 128 रुपए यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,522 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 26,060 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की हानि के साथ 25.31 डॉलर प्रति औंस रह गई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article