बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 12th March 2024: सोना रिकॉर्ड तोड़ महंगा, चांदी का है ये हाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 13, 2024, 07:41 AM IST

सोना रिकॉर्ड तोड़ महंगा हो गया है और चांदी थोड़ी नरम हुई है लेकिन उसकी कीमत भी काफी अधिक है। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

जानिए आज क्या है सोना और चांदी का भाव

Photo : iStock

सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बरकरार है, जबकि चांदी में मामूली गिरावट हुई। सोना लगातार तीन कारोबारी दिनों में नई ऊंचाइयों को छूआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 66,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमतें 100 रुपए गिरकर 75,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गईं। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में हाजिर सोना मजबूती के साथ 2180 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। नीचे जानिए आज (मंगलवार) सोना और चांदी का भाव क्या रहा।

जानिए अपने शहर का सोने और चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर (12 मार्च) का रेट प्रति 10 ग्रामशाम (12 मार्च) का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999656466561565566
सोना 995653836535365303
सोना 916601326010360049
सोना 750492354921149175
सोना 585384033838438356
चांदी 99972547 रुपए किलो7276672675

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name) 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई61,49067,09050,370
मुंबई60,74066,26049,690
दिल्ली60,89066,41049,820
कोलकाता60,74066,26049,690
पटना60,79066,31049,730
लखनऊ60,89066,41049,820
अयोध्या60,89066,41049,820
गुरुग्राम60,89066,41049,820
गाजियाबाद60,89066,41049,820
नोएडा60,89066,41049,820
अहमदाबाद60,79066,31049,730
जयपुर60,89066,41049,820
भूवनेश्वर60,740 66,26049,690
चंडीगढ़60,890 66,41049,820

सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 73 रुपए की तेजी के साथ 66,096 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 73 रुपए यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,096 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 17,571 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,188.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 38 रुपए की तेजी के साथ 74,300 रुपए प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 38 रुपए यानी 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 22,083 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.53 डॉलर प्रति औंस रह गई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article