बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 29 Nov 2022: इंदौर सराफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी का इतना है दाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 29, 2022, 03:05 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 29 November 2022: इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.38 फीसदी गिरकर 106.28 के स्तर पर आ गया।

Image

Gold and Silver Rate Today: इंदौर सराफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी का इतना है दाम

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022: डॉलर में नरमी से मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा 0.20 फीसदी या 105 रुपये बढ़कर 52,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, चांदी का वायदा भाव 0.72 फीसदी या 447 रुपये बढ़कर 62,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। निवेशकों को बुधवार को ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन इवेंट में फेड चेयर जेरोम पॉवेल की स्पीच का इंतजार है।

इंदौर सराफा बाजार में इतना है गोल्ड-सिल्वर का दाम

इंदौर सराफा बाजार (Indore Sarafa Bazar) में 22 कैरेट वाला 1 ग्राम सोना 10 रुपये सस्ता होकर 4,928 रुपये पर पहुंच गया। 24K के 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 11 रुपये सस्ती होकर 5,174 रुपये हो गई। चांदी की बात करें, तो आज 1 किलोग्राम चांदी 500 रुपये महंगी होकर 68,000 रुपये की हो गई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 62,110 रुपये प्रति किलोग्राम थी। दो सप्ताह से भी ज्याद समय से सोने की हाजिर कीमत 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई है, जबकि पिछले छह सत्रों में चांदी लगभग 1,700 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है।

वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत

ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 0.3 फीसदी बढ़कर 1,745.22 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 1,745.40 डॉलर पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर 0.9 फीसदी बढ़कर 21.10 डॉलर, प्लैटिनम 0.9 फीसदी बढ़कर 997.25 डॉलर और पैलेडियम 0.7 फीसदी बढ़कर 1,857.00 डॉलर पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

विदेशी पूंजी की आवक और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.60 रुपये पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 81.58 पर खुला था। जबकि पिछले सत्र में यानी सोमवार को यह 81.68 के स्तर पर बंद हुआ था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article