बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 19 Oct 2022: सोना खरीदने से पहले क्या आपने देखा है इसका दाम कितना है?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 02:21 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 19 October 2022: सोने को मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितताओं के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।

Image

Gold and Silver Rate Today: क्या आप महंगा सोना खरीद रहे हैं?

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 19 October 2022: अगर आप भी दिवाली (Diwali 2022) या धनतेरस (Dhanteras 2022) पर सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो पहले जान लें कि देश में इन कीमती धातुओं के कीमत क्या चल रही है। बुधवार को सोने की कीमत लगभग सपाट स्तर कारोबार कर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold Price) 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 50,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि चांदी वायदा (Silver Price) 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 56,378 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट सस्ती हुई सभी धातुएं

ग्लोबल मार्केट में सभी कीमती धातुएं सस्ती हुई है। ना सिर्फ सोना और चांदी, बल्कि कॉपर, जिंक और एल्युमिनियम की कीमत भी कम हुई है। सोना 0.49 फीसदी सस्ता होकर 1656 डॉलर, चांदी 0.64 फीसदी गिरकर 18.6 डॉलर, कॉपर 1.57 फीसदी गिरकर 336 डॉलर, जिंक 2.53 फीसदी सस्ता होकर 2867 डॉलर और एल्युमिनियम 3.34 फीसदी गिरकर 2229 डॉलर हो गए।

क्रूड ऑयल (Crude Oil) की बात करें, तो आज यह भी सस्ता हुआ है। ब्रेंट क्रूड 1.09 फीसदी गिरकर 91.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 3.09 फीसदी नीचे 82.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 56,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। पिछले छह सत्रों में सोने की हाजिर कीमत 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे रही है, जबकि समीक्षाधीन अवधि में चांदी लगभग 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article