Gold-Silver Prices: सोना और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कभी कीमतों में तेज उछाल आता है तो कभी अचानक बड़ी गिरावट जाती है। ऐसे में आम लोग और निवेशक यह समझ नहीं पा रहे हैं कि इस समय खरीदारी करना सही रहेगा या फिर बेच देना बेहतर विकल्प है। एक दिन पहले 19 मार्च 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। सोना दिल्ली में 7000 रुपये से अधिक सस्ता हुआ, जबकि चांदी 17,800 रुपये लुढ़कर 2,38,700 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा 10000 रुपये से अधिक लुढ़क गई थी, वहीं चांदी 29000 रुपये तक सस्ती हो गई थी। लेकिन आज 20 मार्च 2026 को ठीक इसके उलट कीमतें फिर बढ़ने लगी। ऐसे सोना-चांदी गहने खरीदने वाले और इसमें निवेश करने वाले असमंजस में पड़ गए हैं, खरीदें या बेच दें। आइए यहां समझ हैं।
बाजार में अस्थिरता से बढ़ी चिंता
हाल के दिनों में सोना और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। कुछ ही समय पहले तक ऊंचे स्तर पर पहुंच चुके दाम अब नीचे आते दिखाई दे रहे हैं। इस तरह के उतार-चढ़ाव से बाजार में अनिश्चितता का माहौल बन गया है और लोग सावधानी से कदम उठा रहे हैं।
तेजी के बाद आई गिरावट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतों में पहले तेजी आई थी, जिसका मुख्य कारण वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता थी। ऐसे समय में लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। लेकिन जैसे ही हालात में थोड़ी स्थिरता आती है, निवेशक मुनाफा वसूलने लगते हैं, जिससे कीमतों में गिरावट आ जाती है।
कीमतों में बदलाव के पीछे कारण
सोना-चांदी के दाम कई अंतरराष्ट्रीय कारकों से प्रभावित होते हैं। इनमें अमेरिकी ब्याज दरें, डॉलर की मजबूती, महंगाई दर, ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध और वैश्विक बाजार की स्थिति शामिल हैं। जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशक सोने जैसे विकल्पों से दूरी बनाते हैं, जिससे कीमतें नीचे आती हैं। वहीं, आर्थिक संकट के समय सोने की मांग बढ़ जाती है।
खरीदें या बेचें? जानें सही रणनीति
अगर आप लंबे समय के निवेशक हैं, तो कीमतों में गिरावट आपके लिए खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। वहीं, जिन लोगों ने ऊंचे दाम पर पहले से निवेश किया है, वे मुनाफा मिलने पर आंशिक बिक्री कर सकते हैं। हालांकि, पूरी तरह बेचने का फैसला सोच-समझकर ही लेना चाहिए।
एक्सपर्ट्स की सलाह
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार की अस्थिरता को देखते हुए एकमुश्त निवेश या बिक्री से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि निवेशक धीरे-धीरे खरीदारी या बिक्री करें और बाजार की चाल पर नजर बनाए रखें। इससे जोखिम कम किया जा सकता है।
सोना-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच समझदारी से फैसला लेना बेहद जरूरी है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह अवसर हो सकता है, जबकि शॉर्ट टर्म निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। सही रणनीति अपनाकर ही इस अस्थिर बाजार में फायदा उठाया जा सकता है।
