Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 19th April 2024: सोना ने फिर अपना रंग दिखाया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोना 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चला गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि दिल्ली में सोना 400 रुपये की तेजी के साथ 74,100 रुपये के ताजा सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 86,600 रुपये प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई।अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,390 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 15 डॉलर ऊंचा है। चांदी बढ़कर 28.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले दिन यह 28.25 डॉलर प्रति औंस पर रही थी। उधर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 73 रुपए घटकर 73404 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 474 रुपए गिरकर 82853 रुपए किलो हो गई।
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 73477 रुपए | 73596 रुपए | 73404 रुपए |
| सोना 995 | 73183 रुपए | 73301 रुपए | 73110 रुपए |
| सोना 916 | 67305 रुपए | 67414 रुपए | 67238 रुपए |
| सोना 750 | 55108 रुपए | 55197 रुपए | 55053 रुपए |
| सोना 585 | 42984 रुपए | 43054 रुपए | 42941 रुपए |
| चांदी 999 | 83327 रुपए किलो | 83113 रुपए किलो | 82853 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 68,340 | 74,550 | 55,980 |
| मुंबई | 67,640 | 73,790 | 55,340 |
| दिल्ली | 67,790 | 73,940 | 55,460 |
| कोलकाता | 67,640 | 73,790 | 55,340 |
| पटना | 67,690 | 73,840 | 55,380 |
| लखनऊ | 67,790 | 73,940 | 55,460 |
| अयोध्या | 67,790 | 73,940 | 55,460 |
| गाजियाबाद | 67,790 | 73,940 | 55,460 |
| नोएडा | 67,790 | 73,940 | 55,460 |
| गुरुग्राम | 67,790 | 73,940 | 55,460 |
| अहमदाबाद | 67,690 | 73,840 | 55,380 |
| जयपुर | 67,790 | 73,940 | 55,460 |
| भूवनेश्वर | 67,640 | 73,790 | 55,340 |
| चंडीगढ़ | 67,790 | 73,940 | 55,460 |
सोना वायदा कीमतों में गिरावट
मुनाफावसूली होने के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 23 रुपये की गिरावट के साथ 72,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 23 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 21,237 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने के बीच सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,400.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 106 रुपये की गिरावट के साथ 83,167 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 106 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,167 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 23,048 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत की हानि के साथ 28.61 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
