बिजनेस

ग्लोबल शेयर मार्केट (30-April-2026) : बाजार में बड़ी गिरावट के संकेत, क्रूड के झटके ने अमेरिका से जापान तक टेंशन, Gift Nifty धड़ाम

Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 30-Apr-2026) वैश्विक बाजार आज का इंडेक्स: क्रूड ऑयल में तेज उछाल की वजह से दुनियाभर के निवेशक सतर्क हैं। एशियाई में बिकवाली हावी है। भारतीय फ्यूचर इंडेक्स गिफ्ट निफ्टी में गिरावट है।

Image

30 अप्रैल 2026 को गिफ्ट निफ्टी में बड़ी गिरावट

Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 30-Apr-2026) : आज का वैश्विक बाजार (30-Apr-2026): ब्रेंट क्रूड के दाम 2022 के बाद पहली बार 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। इसकी वजह से ग्लोबल शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव है। खासतौर पर एशियाई बाजारों में आज कमजोरी देखने को मिली, जहां Nikkei, Hang Seng और Jakarta Composite में गिरावट दर्ज की गई। GIFT Nifty भी 145 अंक तक फिसला, जिससे भारतीय बाजार में गैप डाउन ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को US मार्केट्स में हल्की कमजोरी के बावजूद ओवरऑल ट्रेंड मजबूत दिखा। लेकिन, अब यूएस का फ्यूचर इंडेक्स Dow Jones Futures करीब 0.39% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। जबकि इससे पहले S&P 500 और Nasdaq लगभग फ्लैट रहे। हालांकि, तीनों इंडेक्स की टेक्निकल रेटिंग अभी भी “Very Bullish” बनी हुई है, जो बताती है कि गिरावट फिलहाल करेक्शन है, ट्रेंड रिवर्सल नहीं।

GIFT Nifty से निगेटिव ओपन के संकेत

GIFT Nifty करीब 145 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे भारतीय बाजार के लिए कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। जबकि, इससे पहले बुधवार को भारतीय बाजार में मजबूती देखी गई थी। इंट्रा डे में निफ्टी 300 और सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछल गए थे। बहरहाल, गिफ्ट निफ्टी आज Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट के संकेत दे रहा है।

यूरोप: दबाव में बाजार, FTSE सबसे कमजोर

यूरोपीय बाजारों में कमजोरी दिखी। FTSE में 1% से ज्यादा गिरावट रही और यह बिकवाली हावी होने का संकेत है। CAC और DAX में सीमित गिरावट रही, लेकिन दोनों का ट्रेंड “Neutral” बना हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि यूरोप में अनिश्चितता जारी है।

एशिया: व्यापक बिकवाली

एशियाई बाजारों में दबाव ज्यादा दिखा। Nikkei, Hang Seng और Jakarta Composite में 1% तक की गिरावट आई। खासतौर पर Hang Seng और Jakarta “Bearish” और “Very Bearish” जोन में हैं।

क्रूड में तेज उछाल

Brent Crude 120 डॉलर के पार पहुंच गया। हालांक, गुरुवार सुबह एशिया सेशन की शुरुआत में फिलहाल यह 112 डॉलर प्रति बैरल के करीब 2% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। जबकि, WTI Crude भी 109 डॉलर के आसपास मजबूती दिखा रहा है। वहीं Gold में हल्की बढ़त है, लेकिन टेक्निकल तौर पर यह अभी “Bearish” बना हुआ है। वहीं, Dollar Index 99 के स्तर के आसपास हल्की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है, जो ग्लोबल करेंसी मार्केट में स्थिरता का संकेत देता है।

क्या संकेत मिल रहे हैं?

कुल मिलाकर तस्वीर यह बनती है कि US मार्केट की मजबूती बरकरार है, लेकिन एशिया में बिकवाली और क्रूड की तेजी ने रिस्क बढ़ा दिया है। ऐसे में भारतीय बाजार पर दबाव रह सकता है, खासकर अगर FIIs सतर्क रुख अपनाते हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article