Global Market Today 13-May-2026 (आज वैश्विक बाजार) : ग्लोबल बाजारों में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खासतौर पर मंगलवार को भारत और अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सामने आए। पहले से ही क्रूड ऑयल के दाम निवेशकों के सेंटिमेंट्स को कमजोर कर रहे हैं। वहीं, अब महंगाई के आंकड़ों ने भी झटका दिया है। क्रूड लगातार 105 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच बना हुआ है।
अमेरिकी बाजारों में दबाव बढ़ा
अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। Nasdaq में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। टेक शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार दबाव में रहे। Nasdaq 0.71% टूटकर 26,088.20 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 में 0.16% की गिरावट रही।
वहीं, बुधवार के सत्र में भी Dow Jones Futures में कमजोरी दिख रही है।
यूरोपीय बाजारों में बड़ी गिरावट
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दबाव साफ दिखाई दिया। जर्मनी का DAX 1.65% टूट गया, जबकि फ्रांस का CAC 40 करीब 1% फिसल गया। ब्रिटेन का FTSE भी लाल निशान में बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में गिरावट के पीछे बढ़ती ऊर्जा कीमतें और ग्लोबल ग्रोथ को लेकर चिंता प्रमुख वजह मानी जा रही है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। जापान का Nikkei और South Korea का KOSPI बढ़त में रहे, जबकि Hong Kong का Hang Seng और Taiwan Weighted दबाव में दिखाई दिए। GIFT NIFTY हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जिससे भारतीय बाजार में सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
| इंडेक्स | स्तर (LTP) | बदलाव | % बदलाव |
|---|---|---|---|
| GIFT NIFTY | 23,434.00 | +11.00 | +0.05% |
| Nikkei 225 | 62,893.00 | +150.43 | +0.24% |
| Straits Times | 4,979.79 | +33.79 | +0.68% |
| Hang Seng | 26,294.00 | -53.91 | -0.20% |
| Taiwan Weighted | 41,161.40 | -736.92 | -1.76% |
| KOSPI | 7,770.54 | +127.39 | +1.67% |
| SET Composite | 1,483.56 | 0.00 | 0.00% |
| Jakarta Composite | 6,761.56 | -97.34 | -1.42% |
| Shanghai Composite | 4,214.58 | +0.09 | 0.00% |
क्रूड ऑयल ने बढ़ाई टेंशन
कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतें निवेशकों के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई हैं। Brent Crude 107 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं Crude Oil 101 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। तेल की ऊंची कीमतें भारत जैसे आयातक देशों के लिए बड़ा जोखिम मानी जा रही हैं। इससे महंगाई बढ़ सकती है और चालू खाते के घाटे पर दबाव बढ़ सकता है।
गोल्ड में कमजोरी
सेफ हेवन माने जाने वाले गोल्ड में भी हल्की कमजोरी देखने को मिली। Gold 0.45% गिरकर 4,694 डॉलर के करीब पहुंच गया। हालांकि ग्लोबल अनिश्चितता बढ़ने पर इसमें दोबारा तेजी लौट सकती है।
भारतीय बाजार पर क्या होगा असर?
GIFT NIFTY फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। लेकिन ग्लोबल संकेत अब भी कमजोर बने हुए हैं। अगर क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार 100 डॉलर के ऊपर बनी रहती हैं, तो भारतीय शेयर बाजार में दबाव बढ़ सकता है। खासकर एविएशन, पेंट, सीमेंट और ऑटो सेक्टर पर इसका असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। वहीं ऑयल और गैस कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखने को मिल सकती है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व, डॉलर इंडेक्स और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बनी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
