बिजनेस

केन्ट आरओ और कर्मटारा इंजीनियरिंग समेत चार कंपनियों को IPO की मिली हरी झंडी, सेबी ने दी मंजूरी

Four More IPO is coming: इन कंपनियों की ओर से दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, केंट आरओ सिस्टम्स का आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर्स के एक करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। करमतारा इंजीनियरिंग का प्रस्तावित आईपीओ 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और प्रवर्तकों के 400 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

Image

आएंगे 4 कंपनियों के IPO

Photo : iStock

Four More IPO is coming: जल शोधक कंपनी केंट आरओ (Kent RO) सिस्टम्स और करमतारा इंजीनियरिंग समेत चार कंपनियों को आईपीओ के जरिये धन जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। इन कंपनियों की ओर से दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, केंट आरओ सिस्टम्स का आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर्स के एक करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, अन्य दो कंपनियां ट्रांसफार्मर घटक विनिर्माता मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज और ‘वाइंडिंग’ प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग विद्या वायर्स हैं जिन्हें आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है। नई जानकारी के अनुसार, चारों कंपनियों ने जनवरी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। इन्हें तीन से छह जून के बीच सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली। इस बीच, साई इंफिनियम ने चार जून को अपने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए थे।

इन कंपनियों की ओर से दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, केंट आरओ सिस्टम्स का आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर्स के एक करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। करमतारा इंजीनियरिंग का प्रस्तावित आईपीओ 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और प्रवर्तकों के 400 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज का 450 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से नए निर्गम पर आधारित है जिसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) घटक नहीं है। वहीं विद्या वायर्स का आईपीओ 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और प्रवर्तकों द्वारा एक करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश का संयोजन है। इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article