Aaj Ka Panchang 5 August 2026: आज के दिन का आरंभ श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से हुआ है, जो रात 08 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। सप्तमी तिथि के बाद अष्टमी तिथि रहने वाली है। साथ ही आज सावन का 7वां दिन, चातुर्मास का 11वां दिन, मासिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। इसके अलावा नक्षत्र अश्विनी प्रात: काल में रहेगा, जो रात 09 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र रहेगा। चलिए अब 5 अगस्त 2026 के पूरे ज्योतिषीय गणना के बारे में पंचांग के जरिए जानें।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
आज 5 अगस्त 2026 को सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 45 मिनट है, जबकि सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 09 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय रात 11 बजकर 04 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर होने वाला है।
शुभ-अशुभ योग
शूल योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो शाम 05 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गण्ड योग रहने वाला है। इसके अलावा रवि योग और आडल योग सुबह 05 बजकर 45 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 18 मिनट तक रहेंगे।
5 अगस्त के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:20 बजे से 05:02 बजे तक
- प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:41 बजे से 05:45 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त: नहीं है
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:41 बजे से 03:35 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:09 बजे से 07:30 बजे तक
- सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:09 बजे से 08:13 बजे तक
- अमृत काल: दोपहर 02:16 बजे से 03:50 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: मध्य रात्रि 12:06 बजे से 12:48 बजे तक (6 अगस्त)
5 अगस्त के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)
- राहुकाल: दोपहर 12:27 बजे से 02:08 बजे तक
- यमगण्ड: सुबह 07:25 बजे से 09:06 बजे तक
- गुलिक काल: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
- गण्ड मूल: सुबह 05:45 बजे से रात 09:18 बजे तक
- वर्ज्य: शाम 05:24 बजे से 06:57 बजे तक
- भद्रा: सुबह 05:45 बजे से 09:26 बजे तक
दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र का विचार
- आज उत्तर में दिशा शूल रहेगा।
- आज चंद्रमा का वास पूर्व दिशा में रहेगा।
- राहु का वास आज दक्षिण-पश्चिम दिशा में रहेगा।
- कुम्भ चक्र गर्भ में रहेगा।
- शिवजी का वास श्मशान पर रात 08:42 बजे तक रहेगा। इसके बाद उनका गौरी पर वास होगा।
आज किन ग्रहों का गोचर होगा?
आज बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा। इसके अलावा चंद्र ग्रह भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
करण
करण विष्टि से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 09:27 बजे तक रहेगा। इसके बाद बव करण रात 08:42 बजे तक रहेगा। वहीं, दिन के अंत में बालव करण रहेगा।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और पंचांग भेद के अनुसार समय में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
