बिजनेस

FII Data: विदेशी निवेशकों ने जुलाई में निवेश किए 54727 करोड़ रुपये, जानें एफपीआई फ्लो बढ़ने की क्या है वजह

FPI flow: एफपीआई ने जुलाई में भारतीय बाजार के इक्विटी और डेट कैटेगरी में संयुक्त रूप से 54,727 करोड़ रुपये का निवेश किया है। एफपीआई ने जुलाई में इक्विटी में 32,364 करोड़ रुपये और डेट में 22,363 करोड़ रुपये का निवेश किया है। भारतीय बाजारों निवेश के तीन प्रमुख कारण में मजबूत अर्थव्यवस्था, ब्याज दरों में कटौती और सरकार का राजकोषीय अनुशासन शामिल है।

Image

विदेशी निवेशक।

Photo : iStock

Foreign investors investment: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में भारतीय बाजार के इक्विटी और डेट कैटेगरी में संयुक्त रूप से 54,727 करोड़ रुपये का निवेश किया है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की ओर से जारी किए गए डेटा के हवाले से एक्सपर्ट्स ने कहा कि एफपीआई ने जुलाई में इक्विटी में 32,364 करोड़ रुपये और डेट में 22,363 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

साल की शुरुआत से अब तक एफपीआई का निवेश

इस साल की शुरुआत से अब तक एफपीआई की ओर से 35,565 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में किया जा चुका है। एक्सपर्ट्स की ओर से बड़ी संख्या में विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजारों निवेश के तीन प्रमुख कारण बताए गए हैं, जिसमें मजबूत अर्थव्यवस्था, ब्याज दरों में कटौती और सरकार का राजकोषीय अनुशासन शामिल है।

भारत में एफपीआई फ्लो बढ़ने का क्या है कारण

एक्सपर्ट ने कहा कि भारत में एफपीआई फ्लो बढ़ने के पीछे कई कारण हैं।

1. भारतीय अर्थव्यवस्था का विश्व की अन्य अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करना।

2. अमेरिका सहित दुनिया के बड़े देशों द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना।

3. भारत सरकार द्वारा राजकोषीय अनुशासन बनाए रखना, जिससे भारत की रेटिंग अपग्रेड हो सकती है।

स्थिर राजनीतिक माहौल, सरकार द्वारा किए जा रहे सुधार भी है अहम

बता दें, एफपीआई की गतिविधियां डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, वैश्विक परिस्थितियों और भारतीय बाजारों के वैल्यूएशन जैसे कारणों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा अन्य एक्सपर्ट ने कहा कि एफपीआई के निवेश में बढ़त स्थिर राजनीतिक माहौल, सरकार द्वारा किए जा रहे सुधार और भारतीय बाजारों की मजबूती को दर्शाता है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article