बिजनेस

Flipkart Lay Off: फ्लिपकार्ट में नौकरी कटौती, 7 फीसदी कर्मचारी होंगे कम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 8, 2024, 12:25 PM IST

Flipkart Lay Off:लमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी है। वह काम को सुचारू तौर पर चलाने के लिए अपने कर्मचारियों और टीम में रिस्ट्रक्चरिंग कर रही है।

Image

फ्लिपकार्ट

Photo : BCCL

Flipkart Lay Off: ई-कॉमर्स प्रमुख फ्लिपकार्ट नौकरी में कटौती कर रही है। इस कटौती के बाद टीम का आकार 5-7 प्रतिशत कम हो जाएगा। टोओआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह कटौती वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा पर आधारित होगी और मार्च-अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी है। वह काम को सुचारू तौर पर चलाने के लिए अपने कर्मचारियों और टीम में रिस्ट्रक्चरिंग कर रही है। कंपनी के पास अपने फैशन पोर्टल Myntra को छोड़कर, वर्तमान में 22,000 कर्मचारी हैं। फ्लिपकार्ट द्वारा प्रदर्शन-आधारित नौकरी में कटौती लागू करने का यह पहला मामला नहीं है । कंपनी इस तरह के कदम पिछले दो सालों से करती आ रही है।

इसके अलावा, लागत-कम करने के लिए, फ्लिपकार्ट ने पिछले साल नई भर्तियों से दूरी बनाई है। कंपनी $1 बिलियन (8300 करोड़ रुपये) के वित्तपोषण दौर को अंतिम रूप दे रही है, जिसमें वॉलमार्ट और अन्य निवेशकों का योगदान भी शामिल है।

क्या है कंपनी का प्लान

रिपोर्ट के मुताबित कंपनी में पुनर्गठन के बावजूद, फ्लिपकार्ट ने अपने IPO को 2024 तक स्थगित करने के अपने फैसले को बरकरार रखा है। 2022-23 में आईपीओ की पिछली योजनाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। फ्लिपकार्ट के रणनीतिक उद्यमों, जिसमें अदानी समूह के आंशिक स्वामित्व वाले क्लियरट्रिप का हालिया अधिग्रहण भी शामिल है, ने लगभग 1.5-1.7 बिलियन डॉलर का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) हासिल किया है। कंपनी एयरलाइन बुकिंग से परे क्लियरट्रिप की सेवाओं का विस्तार करते हुए, अपने होटल व्यवसाय में और निवेश पर नजर गड़ाए हुए है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article