बिजनेस

IPO Update: FirstCry और यूनी कॉमर्स के IPO प्राइस बैंड फिक्स, जानें कंपनियों की अहम डिटेल्स

FirstCry And Unicommerce IPO Price band: फर्स्टक्राई का आईपीओ साइज 4,194 करोड़ रुपये का होगा, जबकि यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का आईपीओ साइज 276 करोड़ रुपये होगा। दोनों कंपनियों के आईपीओ 6 अगस्त को खुलेंगे और 8 अगस्त को बंद होंगे।

Image

आईपीओ अपडेट

FirstCry And Unicommerce IPO Price band: ई-कॉमर्स कंपनी फर्स्टक्राई और यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड के आईपीओ का प्राइस बैंड तय हो गया है। दोनों कंपनियों के आईपीओ 6 अगस्त को खुलेंगे और 8 अगस्त को बंद होंगे। और एंकर निवेशक 5 अगस्त को आवेदन कर सकेंगे। फर्स्टक्राई का आईपीओ साइज 4,194 करोड़ रुपये का होगा, जबकि यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का आईपीओ साइज 276 करोड़ रुपये होगा। तो आइए जानते हैं कि दोनों कंपनियों के आईपीओ कि अहम डिटेल्स..

FirstCry IPO Price band

फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 440-465 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।कंपनी का 4,194 करोड़ रुपये का आईपीओ छह अगस्त को खुलेगा। तीन दिन का निर्गम आठ अगस्त को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक पांच अगस्त को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।पुणे स्थित ब्रेनबीज सॉल्यूशंस के प्रस्तावित निर्गम में 1,666 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और 2,528 करोड़ रुपये के 5.44 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इससे इस आईपीओ का आकार 4,194 करोड़ रुपये बैठता है।

Unicommerce IPO Price band

सॉफ्टबैंक समर्थित यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड के 276 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 102 से 108 करोड़ रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।कंपनी ने घोषणा की कि उसका पहला सार्वजनिक निर्गम छह अगस्त को खुलेगा और आठ अगस्त को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक पांच अगस्त को बोली लगा सकते हैं।यह निर्गम पूर्णतः बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है। इसलिए इससे अर्जित पूरी आय विक्रयकर्ता शेयरधारकों को दी जाएगी।

Hero Fincorp IPO

दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प की वित्तीय सेवा इकाई हीरो फिनकॉर्प ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 3,668 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ 2,100 करोड़ रुपये के ताजा और 1,568 करोड़ रुपये बिक्री पेशकश (ओएफएस) आधारित होगा । हीरो फिनकॉर्प एक गैर-बैंक वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। यह भारत में मुख्य रूप से खुदरा.. सूक्ष्म, लघु एवं मझोले मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए वित्तीय उत्पादों की एक विविध श्रृंखला पेश करती है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article