बिजनेस

Hero MotoCorp के चेयरमैन के खिलाफ FIR, जालसाजी का है आरोप

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 9, 2023, 04:48 PM IST

FIR against Hero MotoCorp chairman: हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (HMCL) को पहला आरोपी, मुंजाल को दूसरा आरोपी, विक्रम सीताराम को तीसरा आरोपी, हरि पकाश गुप्ता को चौथा आरोपी और डेलॉइट हास्किन्स एंड सेल्स लिमिटेड में पार्टनर मंजुला बनर्जी को पांचवां आरोपी बनाया गया है।

Image

हीरो मोटोकॉर्प और पवन मुंजाल के खिलाफ यह FIR 2010 से पहले के एक पुराने मामले में की गई है।

Photo : iStock

FIR against Hero MotoCorp chairman: दिल्ली पुलिस ने सोमवार (9 अक्टूबर) को हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के चेयरमैन, CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कांत मुंजाल (Pawan Munjal) के खिलाफ FIR दर्ज की है। वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में हीरो मोटोकॉर्प, पवन मुंजाल और तीन अन्य के खिलाफ जालसाजी के आरोप में यह केस दर्ज किया गया है।

इन पर भी लगा आरोप

FIR में, शिकायतकर्ता ब्रेन्स लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के रूप दर्शन पांडे ने हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (HMCL) को पहला आरोपी, मुंजाल को दूसरा आरोपी, विक्रम सीताराम को तीसरा आरोपी, हरि पकाश गुप्ता को चौथा आरोपी और डेलॉइट हास्किन्स एंड सेल्स लिमिटेड में पार्टनर मंजुला बनर्जी को पांचवां आरोपी बनाया गया है। सीताराम और गुप्ता दोनों हीरो मोटोकॉर्प में अधिकारी हैं। आरोप है कि सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर जालसाजी, धोखाधड़ी और हीरो मोटोकॉर्प के ऑडिट में हेराफेरी कर अवैध काम किए हैं।

2010 से पहले के एक पुराने मामले में की गई FIR

रिपोर्ट्स के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प और पवन मुंजाल के खिलाफ यह FIR 2010 से पहले के एक पुराने मामले में की गई है। यह मामला एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) द्वारा पवन मुंजाल के खिलाफ की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित नहीं है। DRI, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन-डायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) की इन्वेस्टिगेटिव आर्म है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article