बिजनेस

Fintech Stocks Crash! 10% तक लुढ़के Paytm, MobiKwik, Pine Labs, क्यों आया भूचाल?

देश की तीन बड़ी फिनटेक कंपनियों के शेयरों में गुरुवार 8 अक्टूबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पेटीएम, मोबिकक्विक और पाइन लैब्स के शेयर 10 फीसदी तक लुढ़क गए हैं।

Image

पेटीएम सहित बड़े शेयर लुढ़के

Fintech Stocks Crash Paytm Share Price: शेयर बाजार में जारी बिकवाली के बीच फिनटेक शेयरों में बड़ी तबाही देखने को मिली है। पेटीएम के शेयर जहां इंट्रा डे कारोबार में 10% तक लुढ़क गए। वहीं, मोबिक्विक और पाइन लैब्स में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले दिनों UPI से 2000 रुपये से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR लागू किए जाने खबरों के बाद इन शेयरों में जबरदस्त तेजी आई थी। MDR लागू होने की उम्मीद इन फिनटेक कंपनियों के लिए कमाई का बड़ा ट्रिगर बनी हुई थी।

अचानक क्यों लुढ़के शेयर?

वह शेयरों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह UPI MDR रोलआउट में संभावित देरी है। पहले तय योजना के मुताबिक 15 अक्टूबर, 2026 से ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा पर्सन टू मर्चेंट यानी P2M UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होना था। लेकिन, अब कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि सरकार ने फिलहाल कारोबारियों की मांग पर MDR के रोलआउट को 1 जनवरी, 2027 तक टालने का फैसला किया है। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, यही खबर इन कंपनियों के शेयरों के लिए नेगेटिव ट्रिगर साबित हुई है।

क्यों MDR से इन कंपनियों को उम्मीद?

निवेशक UPI MDR से आने वाली संभावित अतिरिक्त कमाई को Paytm और दूसरे पेमेंट प्लेयर की फ्यूचर प्रॉफिटेबिलिटी के तौर पर देख रहे थे। यही वजह है कि इन कंपनियों के शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली। लेकिन, अब जब MDR रोलआउट को टाले जाने की चर्चा हो रही है, तो निवेशकों का सेंटिमेंट इन शेयरों को लेकर बदल गया है।

Paytm को सबसे बड़ा झटका क्यों?

Paytm के लिए UPI MDR को अर्निंग ग्रोथ के लिए एक अहम कैटेलिस्ट माना जा रहा था। क्योंकि, Paytm के UPI P2M ट्रांजैक्शन उसके GMV का करीब 85% हैं और इनमें लगभग 35% वैल्यू MDR के दायरे में आ सकती है। इसलिए MDR में देरी का सीधा मतलब है कि जिस अतिरिक्त रेवेन्यू की उम्मीद बाजार कर रहा था, वह कुछ महीनों के लिए आगे खिसक सकती है।

MobiKwik और Pine Labs पर भी क्यों पड़ा असर?

One MobiKwik Systems में भी तेज बिकवाली हुई। सुबह के कारोबार में शेयर करीब 8.35% गिरकर ₹234.60 तक पहुंच गया था।

वहीं Pine Labs करीब 3.91% गिरकर ₹170.60 के आसपास कारोबार कर रहा था। यानी MDR से जुड़ी मॉनेटाइजेशन स्टोरी का पूरे फिनटेक शेयरों में असर दिखा है। इसे प्रॉफिट बुकिंग और सावधानी के तौर पर बिकवाली माना जा रहा है। वहीं, Pine Labs के मामले में दबाव इसलिए भी अहम है, क्योंकि स्टॉक पहले से ही अपने IPO price से नीचे कारोबार कर रहा है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article