बिजनेस

Jai Kisan: फिनटेक स्टार्टअप जय किसान को NBFC के अधिग्रहण के लिए मिली RBI की मंजूरी

Jai Kisan: फिनटेक स्टार्टअप जय किसान को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कुशल फिनोवेशन कैपिटल में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए RBI की मंजूरी मिल गई है।

Image

फिनटेक स्टार्टअप जय किसान

Jai Kisan: ग्रामीण फाइनेंस टैक्नोलॉजी (फिनटेक) स्टार्टअप ‘जय किसान’ को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कुशल फिनोवेशन कैपिटल में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से नियामकीय मंजूरी मिल गई है। हालांकि, अधिग्रहीत हिस्सेदारी का विवरण साझा नहीं किया गया।

जय किसान ने बयान में कहा कि एनबीएफसी अनुषंगी कंपनी के साथ जय किसान अपने किसानों तथा ग्रामीण कारोबारी ग्राहकों को अधिक सुलभ व निर्बाध तरीके से सीधे अनुकूलित, नवीन व प्रासंगिक उत्पादों का निर्माण तथा वितरण करने में सक्षम होगी। इससे उसके उत्पाद सस्ते और अधिक प्रभावशाली बनेंगे।

जय किसान के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्जुन अहलूवालिया ने कहा कि एनबीएफसी की अनुषंगी कंपनी हमें अपने किसान तथा ग्रामीण कारोबारी ग्राहकों को उनकी इच्छानुसार, जिस तरह से, जब तथा जहां वे चाहते हैं ऋण उत्पाद उपलब्ध कराने में सक्षम बनाती है।

जय किसान को ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट्स, मिराए एसेट, अर्कम वेंचर्स, ब्लूम वेंचर्स, नाबार्ड के वीसी फंड नैबवेंचर्स, जीएमओ वेंचर्स और डीजी दाइवा वेंचर्स आदि जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन हासिल है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article