Home Loan : देश भर में त्योहारी सीजन चल रहा है। लोग शुभ काम इसी समय करते हैं। खासकर घर खरीदना। ऐसे समय में बैंक और वित्तीय संस्थान प्रतिस्पर्धी होम लोन ऑफर दे रहे हैं। लेकिन आप लाखों रुपये बचाने के लिए सोच-समझकर फैसला लें। बैंकों के सर्वोत्तम दरों की तुलना करें। Bankbazaar.com के आंकड़ों के मुताबिक 20 साल की अवधि वाले 50 लाख रुपये के होम लोन की ब्याज दरें विभिन्न प्रमुख बैंकों में 7.3 से 9 प्रतिशत के बीच हैं। इस लिस्ट के लिए RBI के आंकड़ों के आधार पर, कुल अग्रिमों के आधार पर टॉप बैंकों को ध्यान में रखा गया है। हालांकि, वास्तविक दरें क्रेडिट स्कोर और आय जैसे व्यक्तिगत कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती हैं। यहां जानते हैं बैंकों की दरें क्या हैं।
एसबीआई और पीएनबी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 7.5 प्रतिशत ब्याज दर से 20 वर्षों के लिए 50 लाख रुपये के लोन पर 40,280 रुपये की ईएमआई के साथ लोन प्रदान करते हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक सरकारी सेक्टर के बैंकों में सबसे कम होम लोन ब्याज दरें दे रहे हैं, जिनकी शुरुआती ब्याज दरें 7.3 प्रतिशत हैं और 20 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये के लोन पर 39,670 रुपये की ईएमआई है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा 20 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये के लोन पर 40,127 रुपये की ईएमआई के साथ 7.45 प्रतिशत से शुरू होने वाली होम लोन दरें प्रदान करता है।
आईसीआईसीआई बैंक
प्राइवेट बैंकों में, आईसीआईसीआई बैंक 7.7 प्रतिशत ब्याज दर से लोन प्रदान करता है। 50 लाख रुपये के 20-वर्षीय लोन की ईएमआई 40,893 रुपये होती है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक 7.9 प्रतिशत ब्याज दर से 20 वर्षों के लिए 50 लाख रुपये के लोन पर 41,511 रुपये की मासिक ईएमआई के साथ लोन प्रदान करता है।
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक का होम लोन 7.99 प्रतिशत से शुरू होता है। 50 लाख रुपये के 20-वर्षीय होम लोन पर ईएमआई 41,791 रुपये होती है।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक 8.35 प्रतिशत ब्याज दर से 20 वर्षों के लिए 50 लाख रुपये के लोन पर 42,918 रुपये की ईएमआई के साथ होम लोन प्रदान करता है।
यस बैंक
यस बैंक का होम लोन 9 प्रतिशत ब्याज दर से शुरू होता है, जिसमें 20 वर्षों के लिए 50 लाख रुपये के लोन के लिए ईएमआई 44,986 रुपये है।
