बिजनेस

पाकिस्तान पर बाहरी कर्ज की मार, बढ़कर हो गया 86.35 अरब डॉलर से अधिक

Debt On Pakistan: पाकिस्तान धीरे-धीरे मुश्किलों में फंसता जा रहा है। उस पर विदेशी कर्ज लागातर बढ़ता जा रहा है। अप्रैल-सितंबर की अवधि में 1.2 अरब डॉलर बढ़कर 86.35 अरब डॉलर से अधिक हो गया । विश्व बैंक और चीन से सबसे अधिक कर्ज दिया है।

Image

बड़े कर्ज के जाल में फंसा पाकिस्तान

Photo : iStock

Debt On Pakistan: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान का विदेशी सार्वजनिक कर्ज पिछले साल अप्रैल-सितंबर की अवधि में 1.2 अरब डॉलर बढ़कर 86.35 अरब डॉलर से अधिक हो गया जिसमें विश्व बैंक और चीन की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही। आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष के लिए विदेशी आर्थिक मदद पर जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

सितंबर 2023 बाहरी कर्ज हो गया 85.35 अरब डॉलर

इसके मुताबिक पाकिस्तान को जुलाई-सितंबर, 2023 में 1.5 अरब डॉलर के कर्ज भुगतान के मुकाबले 3.5 अरब डॉलर का कुल विदेशी धन मिला जिससे शुद्ध प्रवाह 1.97 अरब डॉलर का रहा। इसके साथ सितंबर, 2023 तक पाकिस्तान सरकार का कुल बाहरी सार्वजनिक कर्ज बढ़कर 86.35 अरब डॉलर हो गया।

मार्च 2023 तक बाहरी कर्ज था 85.18 अरब डॉलर

मंत्रालय के हवाले से समाचारपत्र ‘द डॉन’ में गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल बाहरी सार्वजनिक कर्ज का करीब 64 प्रतिशत रियायती शर्तों और लंबी परिपक्वता अवधि वाले बहुपक्षीय और द्विपक्षीय स्रोतों से मिला था। पाकिस्तान पर मार्च 2023 तक बाह्य सार्वजनिक कर्ज 85.18 अरब डॉलर था।

2023-24 की पहली तिमाही में 64.2 करोड़ डॉलर के नए कर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 64.2 करोड़ डॉलर के नए कर्ज समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे और सभी नई प्रतिबद्धताओं को बहुपक्षीय विकास भागीदारों द्वारा वित्तपोषित किया गया था।

सबसे ज्यादा कर्ज विश्व बैंक और चीन से

पाकिस्तान को कर्ज देने वाले बहुपक्षीय संस्थानों में विश्व बैंक 30.6 करोड़ डॉलर के साथ सबसे आगे रहा जबकि चीन 50.9 करोड़ डॉलर के साथ अग्रणी द्विपक्षीय ऋणदाता बनकर उभरा। (भाषा)

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article