RVNL Share Target Price: आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) ने राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से 193 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। कंपनी को 24 महीने के अंदर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की उम्मीद है। इस लागत में माल ढुलाई और जीएसटी सहित सभी प्रकार के बीमा, टैक्स और शुल्क शामिल हैं। हालांकि कंपनी का शेयर लगातार गिर रहा है। बीते करीब डेढ़ महीने में इसका शेयर 308 रु से 220.8 रु पर आ गया है। बुधवार को इसमें भारी गिरावट आई है। करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 22.70 रु या 9.32 फीसदी की कमजोरी के साथ 220.8 रु पर है। मगर मार्केट एक्सपर्ट को इसके ऊपर जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर के लिए टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट आयुष ने इस पीएसयू स्टॉक में बने रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि शेयर के लिए 225-235 रुपये के आसपास सपोर्ट है। उनके मुताबिक इसका टार्गेट प्राइस 280 रुपये है और यदि शेयर इस लेवल को पार करता है तो यह 320 रुपये तक जा सकता है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
आरवीएनएल की मार्केट कैपिटल करीब 46,266 करोड़ रु है। शेयर में 2024 में अब तक 21.69 फीसदी और बीते 6 महीनों में 29.66 फीसद की मजबूती आई है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
