बिजनेस

IREDA Share Price: 209 रु से 127 रु पर आया IREDA का शेयर, कब आएगी तेजी, जानिए एक्सपर्ट की राय

IREDA Share Price: 6 फरवरी को इरेडा का शेयर 209.35 रु तक गया था। इसके बाद शेयर लगातार फिसल रहा है। हाल ही में मार्केट एक्सपर्ट आस्था जैन ने ईटी नाउ स्वदेश से बातचीत में कहा था कि इरेडा के शेयर का रेट जरूरत से अधिक बढ़ गया। इसलिए शेयर में कमजोरी आई है।

Image

IREDA के शेयर में लगा लोअर सर्किट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इरेडा में लगा लोअर सर्किट
  • 5 फीसदी की आई गिरावट
  • लंबी अवधि के लिए अच्छा है शेयर

IREDA Share Price: बुधवार को फिर से इरेडा (IREDA) के शेयर में 5 फीसदी लोअर सर्किट लग गया है। कंपनी का शेयर आज फिर बीएसई पर 5 फीसदी नीचे फिसला है। 134.05 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 133.35 रु पर खुलने के बाद ये 127.35 रु तक गिरा। करीब 3 बजे भी ये 5 फीसदी की गिरावट के साथ इसी रेट पर है। बीते 5 कारोबारी सत्रों इरेडा के शेयर में 14.27 फीसदी और एक महीने में 21.44 फीसदी की गिरावट आई है। आखिर क्या है इरेडा में गिरावट का कारण आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

क्यों गिर रहा इरेडा का शेयर

6 फरवरी को इरेडा का शेयर 209.35 रु तक गया था। इसके बाद शेयर लगातार फिसल रहा है। हाल ही में मार्केट एक्सपर्ट आस्था जैन ने ईटी नाउ स्वदेश से बातचीत में कहा था कि इरेडा के शेयर का रेट जरूरत से अधिक बढ़ गया। इसलिए शेयर में कमजोरी आई है।

लंबी अवधि के लिए रखें शेयर

हालाँकि जैन ने कहा कि स्टॉक ये निवेशकों के सब्र की परीक्षा लेगा। उन्होंने लंबी अवधि के लिहाज से शेयर में निवेश बरकरार रखने की सलाह दी है। जैन के मुताबिक लंबी अवधि में यह अच्छा रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article