बिजनेस

Foreign tourism:विदेश पर्यटन पर खर्च सालाना 11 फीसदी बढ़कर 2034 तक हो सकता है 55 अरब डॉलर, ये देश बन रहे पसंदीदा स्पॉट

Foreign tourism: भारतीय या शाकाहारी भोजन के विकल्पों की उपलब्धता के साथ ही विशिष्ट पर्यटन के बारे में जागरूकता के चलते आने वाले वर्षों में भारत से विदेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा खर्च योग्य आय में बढ़ोतरी, बढ़ते मध्यम वर्ग, वीजा पाने में आसानी और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों की इच्छा के चलते बाजार में मजबूत वृद्धि देखी गई है।

Image

भारत से विदेश जाने वाले पर्यटन पर खर्च बढ़ रहा।

Photo : iStock

Foreign tourism: भारत से विदेश जाने वाले पर्यटन पर खर्च 2024 के 18.82 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2034 में 55.39 अरब डॉलर होने का अनुमान है। नांगिया एनएक्सटी और फिक्की की संयुक्त रिपोर्ट ‘नेविगेटिंग होराइजन्स’ में कहा गया कि ‘पैकेज्ड टूर’ अब भी भारत के विदेशी पर्यटन पर हावी हैं।

भारत से विदेश जाने वाले पर्यटकों की हो रही बढ़ोतरी

इसके मुताबिक, 2024 में इसकी हिस्सेदारी 39.20 प्रतिशत होगी। पर्यटक अधिक सुविधा और अनुकूलन के कारण पूर्व नियोजित टूर पैकेज को प्राथमिकता देते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय या शाकाहारी भोजन के विकल्पों की उपलब्धता के साथ ही विशिष्ट पर्यटन के बारे में जागरूकता के चलते आने वाले वर्षों में भारत से विदेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

इन देशों में जा रहे भारतीय

इसके अलावा खर्च योग्य आय में बढ़ोतरी, बढ़ते मध्यम वर्ग, वीजा पाने में आसानी और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों की इच्छा के चलते बाजार में मजबूत वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्र, अजरबैजान और जॉर्जिया जैसे देश अधिक से अधिक भारतीयों को विदेश जाने के लिए आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे गंतव्य अक्सर अधिक किफायती होते हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article