बिजनेस

WEF 2026 को लेकर ET NOW की खास पेशकश, ‘Davos Diaries’ से दर्शकों तक पहुंचेगी दावोस की हर खबर

दावोस 2026 में भारत की भागीदारी देश की एक एंकर इकोनॉमी के रूप में उभरती भूमिका को दर्शाती है, जो मजबूत घरेलू मांग, सुधारों और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है और वैश्विक आर्थिक संवाद को आकार दे रही है। Davos Diaries इस बदलाव को ठोस तथ्यों और संवाद के जरिए पेश करता है।

Image

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम

भारत के लीडिंग इंग्लिश बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW और ET NOW स्वदेश वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक से दर्शकों को सीधे जोड़ने के लिए अपनी विशेष दावोस प्रोग्रामिंग Davos Diaries को लेकर आ रहे हैं। यह प्रोग्राम को-पावर्ड बाय KIA Seltos (ET NOW और ET NOW स्वदेश) और Motorola (ET NOW) है, जिसकी एंकरिंग आयशा फरीदी करेंगी। A Spirit of Dialogue थीम के तहत 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में आयोजित होने वाला वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ऐसे समय में ग्लोबल लीडर्स को एक मंच पर ला रहा है, जब दुनिया भू-राजनीतिक विभाजन, आर्थिक पुनर्संरचना और तकनीकी बदलावों से गुजर रही है।

इसी वैश्विक संदर्भ में एजेंडा तय करते हुए ET NOW Davos Diaries के जरिए दर्शकों को दावोस में होने वाली अहम चर्चाओं की सीधी झलक देगा। यह विशेष कार्यक्रम दावोस से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बहसों का एक डेली रैप पेश करेगा।

शो हर रात 9:00 बजे प्रसारित होगा और अगली सुबह 6:30 बजे दोबारा प्रसारित किया जाएगा। इसमें विकास, भू-राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट एक्शन और पूंजी प्रवाह जैसे विषयों पर वैश्विक आर्थिक एजेंडा को आकार देने वाले विचारों को दिखाया जाएगा। यह कार्यक्रम तेज संपादकीय विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ बताएगा कि इन वैश्विक फैसलों का भारत और उभरते बाजारों पर क्या असर पड़ेगा।

दावोस 2026 में भारत की भागीदारी देश की एक एंकर इकोनॉमी के रूप में उभरती भूमिका को दर्शाती है, जो मजबूत घरेलू मांग, सुधारों और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है और वैश्विक आर्थिक संवाद को आकार दे रही है। Davos Diaries इस बदलाव को ठोस तथ्यों और संवाद के जरिए पेश करता है। ग्लोबल सीईओ, नीति-निर्माताओं, निवेशकों और विचारकों के साथ विशेष बातचीत के माध्यम से यह कार्यक्रम दिखाता है कि आज के दौर में वैश्विक सहभागिता को सहमति से ज्यादा संवाद परिभाषित कर रहा है। ET NOW की कवरेज एक संतुलित और भरोसेमंद दृष्टिकोण प्रदान करती है, जहां लक्ष्य हर मतभेद को सुलझाना नहीं, बल्कि संवाद को जीवित रखना है।

दावोस में मजबूत मौजूदगी और विश्वसनीय संपादकीय आवाज के साथ ET NOW एक बार फिर भारत की सबसे प्रभावशाली बिजनेस चर्चाओं का प्रमुख मंच बनने की अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है, -जो वैश्विक विचारों को वास्तविक दुनिया के प्रभाव से जोड़ता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article