बिजनेस

EPFO 3.0 जल्द होगा लॉन्च! PF का पैसा ATM-UPI से निकाल पाएंगे, अकाउंट होल्डर के लिए होंगे ये 5 बदलाव

EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने के लिए जून का महीना तय हुआ था लेकिन टेस्टिंग कारण इसमें देरी हो गई। वहीं अब यह प्लेटफॉर्म जल्द लॉन्च हो सकता है।

Image

EPFO (Istock)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 8 करोड़ अकाउंट होल्डर को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। ईपीएफओ अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 जल्द लॉन्च कर सकता है। इसके बाद पीएफ अकाउंट होल्डर को कई बड़ी सहूलियत मिलेगी। वे अपने पीएफ का पैसा एटीएम, UPI के जरिये भी निकाल पाएंगे। अभी पीएफ से निकासी की प्रक्रिया आसान नहीं है। इसके लिए अकाउंट होल्डर को कई प्रॉसेस से गुजरना होता है। आवेदन करने के बाद पैसे पाने के लिए भी इंतजार करना होता है। हालांकि, हाल के महीनों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इससे निकासी प्रक्रिया से लेकर क्लेम करना आसान हुआ है। हालांकि, आने वाले दिनों में अकाउंट होल्डर को बड़ी राहत देने की तैयारी है।

इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस डेवलप कर रहे नया प्लेटफॉर्म

ईपीएफओ 3.0 डिटिल प्लेटफॉर्म बनाने का काम आईटी सेक्टर की दिग्गज इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस को दिया गया है। ये कंपनियां नया प्लेटफॉर्म डेवलप कर रही है। इसकी शुरुआत जून में करने की तैयारी थी लेकिन तकनीकी परीक्षणों के चलते टाल दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे शुरू किया जा सकता है।

EPFO 3.0 में मिलेगी ये सहूलियत

एटीएम के निकासी की सुविधा: ईपीएफओ 3.0 लॉन्च हो जाने के बाद पीएफ अकाउंट होल्डर को अपने पैसे एटीएम से निकालने की सुविधा मिल जाएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, उन्हें अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) एक्टिवेट करना होगा और आधार को अपने बैंक खाते से लिंक करना होगा।

यूपीआई से निकासी: ईपीएफओ 3.0 सदस्यों को UPI के माध्यम से भी पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी। इस कदम का उद्देश्य लंबी आवेदन और दावा प्रक्रियाओं को कम करना है।

क्लेम ट्रैक करना होगा आसान: पीएफ अकाउंट होल्डर ईपीएफओ कार्यालय जाए बिना, ओटीपी सत्यापन के साथ ऑनलाइन सुधार या अपडेट कर सकेंगे। वे अपने दावों की स्थिति को भी आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।

क्लेम जल्द प्रॉसेस होगा: सदस्य की मृत्यु की स्थिति में नामांकित व्यक्तियों के लिए दावा प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। नाबालिगों के लिए, अभिभावक प्रमाणपत्र अब अनिवार्य नहीं होगा, जिससे परिवारों को वित्तीय सहायता जल्दी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

मोबाइल फ्रेंडली होगा: EPFO 3.0 को मोबाइल को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है, जिससे सदस्य कभी भी और कहीं भी जमा, दावों और खाता विवरण की जाँच कर सकेंगे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article