बिजनेस

दूसरी तिमाही में ENIL की 24% मजबूत रेवन्यू ग्रोथ, डिजिटल और नॉन-FCT बिजेनस बने ग्रोथ ड्राइवर

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के रेवन्यू में जबरदस्त उछाल आया है। देश के साथ कंपनी का वैश्विक बिजनेस भी तेजी से बढ़ा है। कंपनी आने वाले समय में और बड़े लक्ष्य की घोषणा की है।

Image

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड

मुंबई: भारत के नंबर 1 एफएम रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची और प्रीमियर ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म गाना के संचालक, एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड ने आज FY26 की दूसरी तिमाही और 30 सितंबर, 2025 को समाप्त छमाही के लिए रिजल्ट की घोषणा की। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹141 करोड़ का कन्सोलिटेड रेवेन्यू (समेकित राजस्व) दर्ज किया, जो साल-दर-साल 24.3% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। घरेलू राजस्व ₹135.4 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 23.7% अधिक है, जो इवेंट्स, सॉल्यूशंस और डिजिटल व्यवसायों में मजबूत प्रदर्शन का परिणाम है। कंपनी के घरेलू EBITDA में 5% की वृद्धि हुई, जो इसके रणनीतिक विविधीकरण प्रयासों की मजबूती की पुष्टि करता है। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में, डिजिटल को छोड़कर EBITDA ₹20 करोड़ रहा, जिसमें EBITDA मार्जिन 19.3% रहा।

डिजिटल बिजनेस के रेवन्यू में उछाल

ENIL के डिजिटल बिजनेस ने उल्लेखनीय तेजी आई है। दूसरी तिमाही में डिजिटल बिजनेस का रेवन्यू बढ़कर ₹31.5 करोड़ हो गया। यह सेगमेंट अब ENIL के मुख्य रेडियो विज्ञापन राजस्व का 52.5% है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 21.4% से उल्लेखनीय वृद्धि है। यह वृद्धि बढ़ते यूजर बेस और Gaana प्लेटफॉकी बढ़ती हिस्सेदारी से हुआ है, जो अपने कंटेंट और यूजर अनुभव को लगातार बेहतर बना रही है। उल्लेखनीय रूप से, यह विस्तार बेहतर ऑपरेशनल एक्सपीरियंस के साथ हासिल किया गया, क्योंकि डिजिटल कारोबार में निवेश वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के ₹12.9 करोड़ से घटकर ₹9.8 करोड़ रह गया।

कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस का शानदार प्रदर्शन

जहां एक ओर रेडियो विज्ञापन उद्योग में सुस्ती और कमजो विज्ञापनदाता रुझान के कारण दबाव में बना रहा। वहीं ENIL की डिजिटल, इवेंट्स और ब्रांडेड सॉल्यूशंस सेगमेंट में मजबूत वृद्धि ने इस कमी को पूरी तरह संतुलित कर दिया। यह कंपनी की प्लेटफॉर्म-एग्नॉस्टिक रणनीति और विविध राजस्व मॉडल की सफलता को दर्शाता है। कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस ने भी शानदार प्रदर्शन किया, ₹5.9 करोड़ का रेवन्यू दर्ज करते हुए साल-दर-साल 35% की वृद्धि हासिल की। 30 सितंबर 2025 तक कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत बनी रही, जिसमें ₹344.7 करोड़ की नकद शेष राशि दर्ज की गई।

डिजिटल और इवेंट्स बिजनेस में मजबूत बढ़त जारी: सीईओ

कंपनी के तिमाही रिजल्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, ईएनआईएल के सीईओ, यतीश महर्षि ने कहा कि इस तिमाही का हमारा प्रदर्शन ENIL के बदलाव के सफर की सफलता और हमारे विविध बिजनेस मॉडल की मजबूती को दर्शाता है। हमारे डिजिटल, इवेंट्स और सॉल्यूशंस बिजनेस में मजबूत बढ़त दिखाती है कि हम एक पूरा ऑडियो एंटरटेनमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट कंपनी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह विविधीकरण हमें आगे बढ़ने में मदद कर रहा है, भले ही रेडियो बिजनेस पारंपरिक मीडिया में कमजोर मांग और विज्ञापनदाताओं की सुस्त रुझान से प्रभावित हो रहा हो। आने वाले समय में हमारा फोकस अपने परिवर्तन के सफर को और तेज करने, एक संतुलित और भविष्य के लिए तैयार पोर्टफोलियो बनाने और अपने पूरे इकोसिस्टम में बेहतर मोनेटाइजेशन हासिल करने पर रहेगा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article