क्रिकेट

IND vs ENG: पांचवें टी20 मैच के टॉस में देरी, ट्रैफिक में फंसी टीम इंडिया, जानिए पूरा मामला

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस में देरी अटपटी वजह से हुई। जानिए क्या है पूरा मामला, अब कब होगा टॉस और कितने बजे शुरू होगा मैच?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

साउथैम्पटन: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले के टॉस में देर हो गई है। टॉस में देरी की वजह बेहद अटपटी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैच का टॉस भारतीय समयानुसार साढ़े छह बजे होना था और मैच शाम सात बजे होना था। ऐसा नहीं हो सका। भारतीय टीम ट्रैफिक में फंस गई और उसके स्टेडियम तक पहुंचने में देरी हुई।

टॉस में हुई 45 मिनट की देरी

मैदान पर भारतीय टीम भारतीय समयानुसार छह बजकर पैतीस मिनट के आसपास पहुंची। इसके बाद टॉस और मैच के शुरू होने का नया समय बताया गया। साउथैमप्टन में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है और स्टेडियम के आसपास की सड़कें भी सकरी हैं। ऐसे में ट्रैफिक की वजह से टीम इंडिया की बस ट्रैफिक में फंस गई। अब मैच का टॉस 7:15 बजे टॉस होगा और मैच साढ़े सात बजे से शुरू होगा। ऐसे में मैच में आधे घंटे की देर हो चुकी है।

इंग्लैंड की टीम के साथ ओवल में हुआ था ऐसा

इससे पहले लंदन में इंग्लैंड की टीम के ट्रैफिक में फंसने की वजह से मैच में देरी हो चुकी है। जून 2025 में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के लिए मैदान पर समय से नहीं पहुंच सकी थी। उनकी बस भी ट्रैफिक में फंस गई थी ऐसे में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इसके बाद साइकिल से स्टेडियम पहुंचने का फैसला किया और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

भारतीय टीम पहले ही गंवा चुकी है सीरीज

भारतीय टीम पांच मैच की सीरीज पहले ही गंवा चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद लगातार तीन मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। 7 साल बाद भारतीय टीम को लगातार दो टी20 सीरीज में हार मिली। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अबतक जीत का खाता नहीं खोल सके हैं। ऐसे में ये मुकाबला श्रेयस अय्यर और भारतीय टीम दोनों के लिए साथ वाला है। इस मैच में टीम इंडिया किसी भी सूरत में जीत दर्ज करना चाहेगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article