UPSC Recruitment 2026, UPSC Group A, B Vacancy 2026: यूपीएससी ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 11 जुलाई 2026 को ग्रुप A और ग्रुप B के पदों पर भर्ती के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट, प्रोसिक्यूटर, क्लिनिकल हेमाटोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पलमोनेरी मेडिसिन स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप यूपीएससी ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
UPSC Recruitment 2026 Qualification: क्वालिफिकेशन और अनुभव
यूपीएससी के ग्रुप ए और बी के इन पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर केमिस्ट्री इन सॉयल केमिस्ट्री होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थिी को केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों, स्वायत्त या वैधानिक संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत किसी कार्यालय या संगठन में मिट्टी और पानी के विश्लेषण का तीन साल का अनुभव।
UPSC Group A, B Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC Group A,
B Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
UPSC Group A, B Recruitment: इस बात का ध्यान रखें
यदि आपको आवेदन से संबंधित किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक खास हेल्पडेस्क भी बनाया है। उम्मीदवार आवेदन, फीस भुगतान या डॉक्यूमेंट अपलोड से जुड़ी मदद के लिए कामकाजी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच UPSC हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या upscsoap@nic.in पर ईमेल कर सकते हैं।
