बिजनेस

ब्लू टिक को लेकर एलन मस्क से भिड़े लेखक स्टीफन किंग, Twitter के CEO को दे दी नसीहत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 24, 2023, 10:25 AM IST

Elon Musk, Twitter Blue Tick: प्रसिद्ध लेखक स्टीफन किंग का ब्लू टिक बिना पेमेंट किए हुए भी बना हुआ है, लेकिन स्टिफन किंग इससे खुश नजर नहीं आ रहे हैं। एक ट्वीट में स्टीफन किंग ने कहा कि मौजूदा यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच उनके ब्लूक टिक वेरिफिकेशन पर खर्च किए गए पैसे को दान में दे देना चाहिए।

Image

अरबपति एलन मस्क।

Photo : BCCL

Elon Musk, Twitter Blue Tick: अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) जब से ट्विटर (Twitter) की कमान संभाली है तब वे कई बदलाव कर चुके हैं। चाहे वह कर्मचारियों की छंटनी हो या फिर ब्लू टिक के लिए पैसे लेने की बात हो, जिसको लेकर लोगों ने खूब आलोचना भी की। उन्होंने तीन दिन पहले ही ट्विटर से उन लोगों का ब्लू टिकट हटा दिया जिनके पास पुराने नियम से ब्लू टिक मिले थे।

ऐसे में प्रसिद्ध लेखक स्टीफन किंग का ब्लू टिक बिना पेमेंट किए हुए भी बना हुआ है, लेकिन स्टिफन किंग इससे खुश नजर नहीं आ रहे हैं। एक ट्वीट में स्टीफन किंग ने कहा कि मौजूदा यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच उनके ब्लूक टिक वेरिफिकेशन पर खर्च किए गए पैसे को दान में दे देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि मिस्टर मस्क को मेरा ब्लू चेकमार्क चैरिटी को दे देना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रितुला फाउंडेशन की सिफारिश भी। ये फाउंडेशन यूक्रेन में बचाव दल के रूप में सेवाएं देता है। यह केवल 8 अमेरिकी डॉलर है, इसलिए शायद मिस्टर मस्क इसमें थोड़ा और अधिक पैसे जोड़ कर ये कर सकते हैं।'

मस्क ने दिया ये जवाब

स्टीफन किंग ने कहा कि उन्होंने प्लेटफॉर्म की ब्लू टिक की सदस्यता नहीं ली जिसकी कीमत अब प्रति माह 8 अमरीकी डालर है। किंग ने कहा, 'मेरे ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, मैंने ट्विटर ब्लू की सदस्यता ली है, मेरा ट्विटर अकाउंट कहता है कि मैंने एक फोन नंबर दिया है, जो मैंने नहीं दिया है।'

मस्क बोले- मैं पहले कर चुका हूं दान, आपने कितना किया

चैरिटी को लेकर स्टीफन किंग द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर मस्क नाखुश नजर आए। उन्होंने यूक्रेन को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की डोनेशन देने की बात की और लेखक पर पलटवार किया। मस्क ने उन्हें रिप्लाई किया कि, 'मैंने यूक्रेन को 100 मिलियन अमेरिकी डालर का दान दिया है, आपने कितना दान दिया है? मस्क ने बताया कि कि कैसे उनकी स्पेसएक्स कंपनी ने रक्षा विभाग से पैसा ना मिलने के बावजूद यूक्रेन में अपनी स्टारलिंक सेवा को जारी रखी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article