बिजनेस

Electricity Demand: नवंबर में बढ़ी देश की बिजली खपत, 5.14% बढ़कर रही 125.44 अरब यूनिट

Electricity Demand In India: बिजली मंत्रालय ने मई के लिए दिन के दौरान 235 गीगावाट और शाम के समय 225 गीगावाट की अधिकतम बिजली मांग का अनुमान लगाया था। जबकि जून के लिए दिन के समय 240 गीगावाट और शाम के समय 235 गीगावाट बिजली की मांग का अनुमान लगाया गया था।

Image

भारत में बिजली की मांग

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बढ़ी देश की बिजली खपत
  • नवंबर में हुआ इजाफा
  • 125.44 अरब यूनिट तक बढ़ा

Electricity Demand In India: देश में बिजली खपत नवंबर महीने में सालाना आधार पर 5.14 प्रतिशत बढ़कर 125.44 अरब यूनिट रही। बीते वर्ष के इसी महीने में बिजली की खपत 119.30 गीगावाट थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग को पूरा करने के लिए एक दिन में सर्वाधिक सप्लाई भी नवंबर, 2024 में मामूली रूप से बढ़कर 207.42 गीगावाट हो गई, जो एक साल पहले इसी माह में 204.56 गीगावाट थी। इस साल मई में बिजली की अधिकतम मांग लगभग 250 गीगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले सर्वाधिक 243.27 गीगावाट बिजली मांग सितंबर, 2023 में दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें -

अधिकतम कितनी बिजली मांग का अनुमान

इसी साल बिजली मंत्रालय ने मई के लिए दिन के दौरान 235 गीगावाट और शाम के समय 225 गीगावाट की अधिकतम बिजली मांग का अनुमान लगाया था। जबकि जून के लिए दिन के समय 240 गीगावाट और शाम के समय 235 गीगावाट बिजली की मांग का अनुमान लगाया गया था।

मंत्रालय ने अनुमान लगाया था कि इस गर्मी में बिजली की अधिकतम मांग 260 गीगावाट तक पहुंच सकती है।

क्या कहते हैं आधिकारिक आंकड़े

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विशेषज्ञों ने नवंबर, 2024 को पिछले चार से पांच वर्षों में सबसे गर्म महीना बताया है। उन्होंने कहा कि सर्दियों की धीमी शुरुआत के कारण बिजली की मांग के साथ-साथ खपत में भी धीमी वृद्धि देखी गई।

सामान्य से अधिक गर्मी का असर

विशेषज्ञों ने कहा कि नवंबर में बिजली की अधिकतम मांग में मामूली वृद्धि भी सामान्य से अधिक गर्मी के प्रभाव को दर्शाती है। उत्तर भारत में पारे में गिरावट के कारण सर्दियों में हीटर और गीजर के उपयोग के कारण बिजली की खपत बढ़ जाती है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अच्छी वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ तापमान में गिरावट के कारण बिजली की मांग और खपत स्थिर रहेगी। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article