एजुकेशन

BSNL JTO Exam Date 2026 Announced: घोषित हुआ बीएसएनएल जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

BSNL JTO Recruitment Exam Date 2026 Announced: भारत समाचार निगम लिमिटेड ने जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

BSNL JTO Recruitment Exam Date 2026 Announced: बीएसएनएल जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तारीख

BSNL JTO Recruitment Exam Date 2026 Announced: बीएसएनएल जेटीओ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSNL JTO Exam Date 2026) खबर है। भारत समाचार निगम लिमिटेड ने जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर (BSNL JTO Exam Date) दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

बीएसएनएल जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 4 जून 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 थी। यहां फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 4 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया था। वहीं अब परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

BSNL JTO Exam Schedule 2026 Download: ऐसे देखें एग्जाम का शेड्यूल

  • सबसे पहले BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSNL Junior Telecom Officer (JTO) Exam Date 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एग्जाम शेड्यूल अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BSNL JTO Admit Card 2026: कब आएगा एडमिट कार्ड

बीएसएनएल जेटीओ के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार से पांच दिन पहले जारी कर दी जाएगी। कयास लगाया जा रहा है कि इसके लिए प्रवेश पत्र 18 से 19 अगस्त के बीच जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

BSNL JTO Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे बीएसएनएल जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उस पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article