बिजनेस

Avenue Supermarts Share Target: सुपरमार्केट Dmart वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स दे सकती है तगड़ा रिटर्न, शेयर के लिए Buy कॉल

Avenue Supermarts Share Price Target 2025: आनंद राठी ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स को 4,000 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर का मौजूदा मार्केट प्राइस 3677.85 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 8.75 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

एवेन्यू सुपरमार्ट्स का स्टॉक दे सकता है तगड़ा रिटर्न

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आनंद राठी ने दी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के लिए BUY कॉल
  • 4,000 रुपये का है टार्गेट प्राइस
  • मौजूदा मार्केट प्राइस 3677.85 रुपये है

Avenue Supermarts Share Price Target 2025: सोमवार को एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE पर कंपनी का शेयर 31.60 रु या 0.85 फीसदी की मजबूती के साथ 3677.85 रु पर बंद हुआ। हालांकि इसका शेयर 3709.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 3677.85 रु पर खुला था। मगर शुरुआती कारोबार में ही ये लाल निशान में आ गया था और फिर अंत तक नुकसान में ही रहा। बता दें कि एवेन्यू सुपरमार्केट्स 'डीमार्ट' नाम से सुपरमार्केट और हाइपरमार्केट चेन ऑपरेट करती है। सितंबर 2024 तक, डीमार्ट के भारत के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 377 स्टोर हैं।

ये भी पढ़ें -

Avenue Supermarts Share Price Target

आनंद राठी ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स को 4,000 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर का मौजूदा मार्केट प्राइस 3677.85 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 8.75 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कितनी है मार्केट कैपिटल

एवेन्यू सुपरमार्ट्स सन 2000 में शुरू की गई एक लार्ज कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 2.36 लाख करोड़ रु है। ये कंपनी रिटेल सेक्टर में कारोबार करती है। इसके फाउंडर राधाकिशन दमानी हैं। बता दें कि बीते 6 महीनों में इसका शेयर 15.44 फीसदी और 1 महीने में 6.8 फीसदी नीचे फिसला है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article