देश

भोगापुरम में PM मोदी ने किया एयरपोर्ट का उद्घाटन, आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा उत्तर आंध्र

हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस मौके पर उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्सी सीएम पवन कल्याण भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री एक अपने दिन के आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर हैं।

Image

आंध्र प्रदेश के भोगापुरम में हवाई अड्डे का स्वागत करते पीएम मोदी।

Photo : ANI

PM Modi inaugurates airport: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट को बनाने में करीब 5 हजार करोड़ रुपए का खर्च आया है। आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि इस हवाई अड्डे से उत्तर आंध्र प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगे। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस मौके पर उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्सी सीएम पवन कल्याण भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री एक अपने दिन के आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर हैं।

हवाई अड्डे की वास्तुकला राज्य की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित

बयान में कहा गया है कि यात्री टर्मिनल भवन को आधुनिक, सुगम और कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। हवाई अड्डे में परिचालन दक्षता बढ़ाने और भविष्य की विमानन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्नत बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और टिकाऊ सुविधाओं को शामिल किया गया है। टर्मिनल भवन को ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है और इसका पंजीकरण ’यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल’ (यूएसजीबीसी) के साथ किया गया है। हवाई अड्डे की वास्तुकला आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।

सेमीकंडक्टर परियोजना का शिलान्यास

विशाखापत्तनम स्थित एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना को 'एएसआईपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ और दक्षिण कोरिया के एपीएसीटी के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई होगी। पीएम मोदी 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम में एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे, जिसे 460 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से विकसित किया जा रहा है।

स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन

दोपहर में मोदी कर्नाटक के मैसूरु स्थित रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र- विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। बयान के अनुसार, 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों की क्षमता के अनुरूप तैयार किया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article