वायरल न्यूज़

दर्द था, टांके भी लगे थे, फिर भी मुस्कुराकर डांस करता रहा नन्हा बच्चा, Video देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे

अस्पताल में टांके और पट्टियों के बावजूद मुस्कुराते हुए डांस करता एक नन्हा बच्चा सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। बच्चे का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

Image

दर्द में होने के बाद भी अस्पताल में डांस करता बच्चा (Instagram/@aditii0807)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक छोटे से बच्चे का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग बच्चे की हिम्मत और उसकी स्माइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अस्पताल में बच्चे का डांस हुआ वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक छोटा बच्चा अस्पताल में नजर आता है। उसके शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं और उसे टांके भी लगे हैं। साफ दिखाई देता है कि वह चोटिल है और इलाज के लिए अस्पताल आया हुआ है लेकिन हैरानी की बात यह है कि दर्द और तकलीफ के बावजूद उसके चेहरे पर जरा भी उदासी नहीं है। वीडियो (Video) में बच्चा खुशी-खुशी डांस करता दिखाई देता है। उसके चेहरे की मुस्कान देखकर ऐसा लगता है कि वह अपनी तकलीफ को भूल चुका है। अस्पताल का माहौल भी उसकी मासूम मुस्कान और डांस से खुशियों से भर जाता है। बताया जा रहा है कि यह भावुक कर देने वाला वीडियो बच्चे की बड़ी बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखा गया कि दर्द उसे अस्पताल तक तो ले आया, लेकिन उसकी खुशी और मुस्कान नहीं छीन पाया।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @aditii0807 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस छोटे से बच्चे ने सिखा दिया कि मुश्किल समय में भी मुस्कुराना कितना जरूरी है।" दूसरे ने कहा, "इतनी छोटी उम्र में इतनी हिम्मत हर किसी में नहीं होती।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस बच्चे की मुस्कान ने मेरा पूरा दिन बना दिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article