बिजनेस

G-20 का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसल करने की उठी मांग, जानिए पूरी डिटेल

G-20 Summit: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को एयरलाइन कंपनियों से आठ सितंबर से 10 सितंबर तक कई उड़ानों को रद्द करने के आवेदन मिले हैं। इनमें 80 डिपार्चर वाली उड़ानें और इतनी ही संख्या में एराइवल वाली उड़ाने शामिल हैं।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसल करने की उठी मांग

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में फ्लाइट कैंसल करने की उठी मांग
  • जी-20 समिट के मद्देनजर उठी मांग
  • फ्लाइट कैंसल होने की संभावना कम

G-20 Summit: दिल्ली हवाई अड्डा (Delhi Airport) ऑपरेट करने वाली कंपनी Delhi International Airport Ltd (DIAL) या डायल ने शनिवार को कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit 2023) के मद्देनजर उसे एयरलाइन कंपनियों से आठ सितंबर से 10 सितंबर तक कई उड़ानों को रद्द करने के आवेदन मिले हैं। इनमें 80 डिपार्चर वाली उड़ानें और इतनी ही संख्या में एराइवल वाली उड़ाने शामिल हैं।

जीएमआर समूह (GMR Group) की अगुआई वाली डायल ने हालांकि यह भी कहा कि हवाई अड्डे पर सम्मेलन के दौरान पर्याप्त पार्किंग प्लेस रहेगी। डायल के अनुसार हमें जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 के मेजबान के रूप में भारत की भूमिका पर बहुत गर्व है। उड़ानों को रद्द करने की वर्तमान खबरों का विमान की पार्किंग से कोई संबंध नहीं है। हमने पहले ही आवश्यक पार्किंग उपलब्ध करा दी है।

एयरलाइनों के फ्लाइट कैंसल करने की आई थी खबर

इससे पहले खबर आई थी कि जी-20 सम्मेलन के कारण यातायात प्रतिबंधों के मद्देनजर एयरलाइंस उड़ानें रद्द कर रही हैं। डायल को अब तक, तीन दिनों में लगभग 80 डिपार्चर वाली और 80 आगमन वाली घरेलू उड़ानों को रद्द करने के अनुरोध मिले हैं। यह दिल्ली हवाई अड्डे पर सामान्य घरेलू ऑपरेशन का छह प्रतिशत है।

यात्रियों को होने वाली असुविधा को किया जाएगा कम

डायल ने कहा हम यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए एयरलाइंस के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को आयोजित होगा।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली हवाई अड्डा) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यहां से प्रतिदिन लगभग दो लाख यात्री आवागमन करते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article