बिजनेस

मोदी सरकार की नई योजना; कम दाम में मिलेगा कूकर, इंडक्शन चूल्हा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 19, 2023, 08:35 AM IST

EESL Program to Distribute Induction Pressure Cooker: देश में घरों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी स्कीम चलाई गई हैं।

Image

कूकर, इंडक्शन चूल्हा

EESL Program to Distribute Induction Pressure Cooker: देश में घरों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी स्कीम चलाई गई हैं। इसी क्रम में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेडल (EESL) खाना बनाने के ईको फ्रेंडली तरीके को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरूआत करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम के तहत सरकार बाजार से सस्ती दरों पर इंडक्शन चूल्हा और इंडक्शन प्रेशर कुकर की बिक्री करेगी। (eesl) जल्दी ही पर्यावरण अनुकूल तरीके से खाना पकाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम (नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लीन कुकिंग) शुरू करेगी।

बिजली पहुंची पर एलपीजी पहुंचाने में परेशानी

देश के अब भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां एलपीजी को पहुंचाने में कठिनाई आती है जबकि वहां बिजली पहुंच चुकी है। मुख्य रूप से उन इलाकों को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा, ''ईईएसएल अब पर्यावरण अनुकूल तरीके से खाना पकाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी में है। इसमें ग्राहकों को सस्ती दर पर बिजली से चलने वाला 'इंडक्शन' चूल्हा और 'इंडक्शन प्रेशर कुकर' उपलब्ध कराया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत इंडक्शन चूल्हा और इंडक्शन प्रेशर कुकर मौजूदा बाजार मूल्य से 20 से 30 प्रतिशत तक सस्ते हो सकते हैं। इस बारे में राज्यों के साथ भी बातचीत हुई है।

सस्ती दर पर एलईडी देने की भी योजना जारी

ईईएसएल ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने और बिजली खपत को कम करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इसमें सस्ती दर पर एलईडी उपलब्ध कराने का उजाला कार्यक्रम, स्मार्ट मीटर कार्यक्रम, इमारतों को ऊर्जा दक्ष बनाने का कार्यक्रम शामिल हैं। ईईएसएल अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं से सालाना 52 अरब यूनिट बिजली खपत में कमी लाने में मदद मिली है। साथ ही सालाना 11,200 मेगावॉट बिजली मांग को कम करने और 4.55 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में सहायता मिली है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article