बिजनेस

बिसलेरी के साथ कमाई का मौका, करना होगा बस ये काम, मिल जाएगी डीलरशिप

कोई नया बिजनेस शुरू करने के बजाय एक पुरानी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना ज्यादा बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। मिनरल वाटर कंपनी बिसलेरी ऐसा ही एक मौका देती है। आप बिसलेरी की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

Image

बिसलेरी फ्रेंचाइजी कैसे प्राप्त करें

KEY HIGHLIGHTS
  • बिसलेरी देती है अपनी फ्रेंचाइजी
  • आप भी ले सकते हैं बिसलेरी की फ्रेंचाइजी
  • काफी बड़ा है बिसलेरी का फ्रेंचाइजी नेटवर्क

How to Get Bisleri Franchise : अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहे तो सबसे पहले उसके दिमाग में सवाल आएगा कि किस काम में तरक्की की ज्यादा उम्मीद है? हर कोई ऐसा बिजनेस करना चाहेगा, जिसमें प्रॉफिट की उम्मीद अधिक से अधिक हो। पर कैसा हो अगर किसी नये बिजनेस में हाथ आजमाने के बजाय आपको एक 50 साल पुरानी कंपनी का बिजनेस पार्टनर बनने का मौका मिल जाए?

इससे आपको बिना किसी मार्केटिंग के बढ़िया 'बिजनेस बेस' मिल जाएगा। ऐसा मौका बिसलेरी देती है।

बिसलेरी की डीलरशिप लेकर करें कारोबार

बिसलेरी की वेबसाइट के अनुसार यह भारत में मिनरल ड्रिंकिंग वाटर का सबसे भरोसे वाला ब्रांड है। इसके पास भारत में मिनरल वाटर इंडस्ट्री का 60 फीसदी मार्केट शेयर है। बिसलेरी कई दूसरी कंपनियों की तरह ही फ्रेंचाइजी देती है। आप भी बिसलेरी की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

अगर आप बिसलेरी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इस लिंक पर पर विजिट करें। यहां सबसे नीचे की ओर आपको 'Apply for Distributorship' ऑप्शन मिलेगा, जहां कुछ बेसिक डिटेल दर्ज करने के बाद आपको आगे की प्रोसेस की जानकारी मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार आपको बिसलेरी की डीलरशिप 5-8 लाख रु में मिल जाएगी।

कॉल करके लें जानकारी

ऊपर दिए गए लिंक पर ही कंपनी ने एक नंबर - 1800 121 1007 - दिया है, जिस पर आप कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा wecare@bisleri.co.in पर मेल करके भी फ्रेंचाइजी से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है।

क्या-क्या मिलेंगे फायदे

  • कंपनी ने अपनी साइट पर बताया है कि बिसलेरी के साथ बिजनेस का मतलब है :
  • साल दर साल ग्रोथ
  • इनोवेटिल न्यू प्रोडक्ट
  • तगड़ी कमाई की उम्मीद
  • इंडस्ट्री कंपीटेंट आरओआई

और क्या मिलेंगी सुविधाएं

कंपनी की सेल्स टीम रेगुलर समय पर आपको सर्विसेज देगी। सेल्स फोर्स की क्षमता को डेवलप करने के लिए ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित करके, बढ़ती जरूरत के लिए जरूरी आईटी इंफ्रा के जरिए और सेल्स बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर बेहतर परफॉर्मेंस मीजरमैंट से डिस्ट्रिब्यूटर्स की सहायता की जाएगी।

कितना बड़ा है नेटवर्क

बिसलेरी के 122 ऑपरेशनल प्लांट्स और 4500 डिस्ट्रिब्यूटर्स हैं। साथ ही 5000 डिस्ट्रिब्यूशन ट्रक भी इसके नेटवर्क में शामिल हैं। बिसलेरी भारत के अलावा कई पड़ोसी देशों में भी मौजूद है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article