Dubai Plot: दुबई के जुमेरा बे द्वीप में 24,500 स्क्वायर फीट रेत का मैदान रिकॉर्ड 125 मिलियन दिरहम (करीब 278 करोड़ रुपए) में बिका है। इस कीमत के मुताबिक यदि 1 स्कॉयर फुट का हिसाब लगाएं तो यह 1 लाख रुपये/ स्कॉयर फीट होगी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, जिस व्यक्ति ने इस प्लॉट को खरीदा है वो दुबई का मूल निवासी नहीं है। हालांकि उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वो इस प्रॉपर्टी में फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने के लिए घर बनाना चाहता है। ब्रोकरेज फर्म नाइट फ्रैंक के हेड एंड्रयू कमिंग ने कहा कि 'अभी तक महंगी प्रॉपर्टी बिकने को लेकर जो न्यूज आती थी उसमें शानदार विला या लक्जरी पेंटहाउस होते थे। ऐसा पहली बार है जब एक खाली प्लॉट रिकॉड ब्रेकिंग प्राइज में बिका है।'
बेचने वाले 81.43 करोड़ रुपए का उठाया फायदा
दुबई के लैंड रिकार्ड से पता चलता है कि इस जमीन को बेचने वाले व्यक्ति ने 2 साल पहले ही 36.5 मिलियन दिरहम (करीब 81.43 करोड़ रुपए) में इ से खरीदा था। अब उसने 88.5 मिलियन दिरहम यानी करीब 197 करोड़ रुपए के फायदे के साथ इसे बेचा है। इस जमीन को बेचने वाले यूके बेस्ड फैशन रिटेलर प्रिटीलिटल थिंग के 35 साल के फाउंडर हैं।
आर्टिफिशियल आइलैंड है जुमेराह
जुमेराह बे 6 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसे कोस्ट ऑफ जुमेराह पर आर्टिफिशियली क्रिएट किया गया है। जुमेराह में तीन अलग-अलग एरिया शामिल हैं। जुमेराह 1, जुमेराह 2 और जुमेराह 3। यह स्थान टूरिस्ट और स्थानीय लोगों के बीच पॉपुलर है। 2022 की शुरुआत में, दुबई दुनिया के सबसे बड़े हाउसिंग मार्केट में तीसरे स्थान पर था।
बुलगारी रिजॉर्ट भी यहां मौजूद
यहां बुलगारी रिजॉर्ट का घर भी है, जो शहर के सबसे महंगे होटलों में से एक है, साथ ये भविष्य का बुलगारी लाइटहाउस भी है। टावर, जहां अपार्टमेंट की बिक्री की कीमतें इसके बनने से पहले ही उच्च स्तर पर पहुंच रही हैं। टॉप पेंटहाउस 5 पार्किंग स्थलों वाला नौ-बेडरूम का अपार्टमेंट-फरवरी में 410 मिलियन दिरहम में बिका। रियल एस्टेट ब्रोकरों का अनुमान है कि रिकॉर्ड टूटना जारी रहेगा। जुमेरा बे द्वीप लेनदेन में विक्रेता, उदाहरण के लिए, पहले के बगल में एक समान प्लॉट का भी मालिक है। वह इसे 13.5 करोड़ दिरहम में देने की योजना बना रहा है।
दुनियाभर के अमीर लोग दुबई में खरीद रहे प्रॉपर्टी
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी खरीदने वालों में रूस के नागरिक भी शामिल है। दुबई में टैक्स और क्राइम कम है, जिसके कारण दुनियाभर के अमीर लोग वहां संपत्ति खरीद रहे हैं। इनके अलावा गोल्डन वीजा भी दुनिया भर के सबसे अमीर लोगों को निवेश करने के लिए अट्रैक्ट कर रहा है। गोल्डन वीजा इन्वेस्टर्स, बिजनेसमैन, रिसर्चर्स, मेडिकल प्रोफेशनल्स और साइंस एंड नॉलेज फील्ड से जुड़े लोगों को लंबे समय तक रहने की इजाजत देता है।
