बिजनेस

विदेशी ब्रांडेड और पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप ने टैक्स को लेकर किया बड़ा ऐलान

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दवा समेत 1 अक्टूबर 2025 से कुछ विदेशी उत्पादों पर भारी आयात शुल्क लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य अमेरिका में घरेलू निर्माण को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है। यह कदम खासतौर पर दवाओं, फर्नीचर और भारी वाहनों पर लागू होगा।

Image

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया टैरिफ का ऐलान (तस्वीर-ap)

Photo : AP

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 1 अक्टूबर 2025 से कुछ विदेशी सामानों पर भारी टैक्स (आयात शुल्क) लगाया जाएगा। इसका मकसद अमेरिका में चीजों का निर्माण बढ़ाना और देश की सुरक्षा को मजबूत करना है। ट्रंप ने बताया कि ब्रांडेड और पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैक्स लगेगा, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50% टैक्स, सोफे जैसे फर्नीचर (अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर) पर 30% टैक्स और भारी ट्रकों पर 25% टैक्स लगाया जाएगा। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि जो कंपनियां अमेरिका में दवा बनाने का प्लांट बना रही हैं या जिनका निर्माण शुरू हो चुका है, उन पर यह टैक्स नहीं लगेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (अमेरिकी समयानुसार) को कई टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हम किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा पर 100% टैरिफ लगाएंगे, जब तक कि कोई कंपनी अमेरिका में अपनी फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं बना रही है। यह विशेष टैरिफ 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए, इन दवाओं पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा यदि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

ट्रंप ने कहा कि नए टैरिफ खतरे का देश में दवा निर्माण प्लांट बनाने वाली कंपनियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह छूट उन परियोजनाओं पर लागू होगी जहां निर्माण शुरू हो चुका है, जिनमें निर्माणाधीन या भूमिपूजन शामिल हैं। इसलिए, अगर निर्माण शुरू हो गया है, तो इन दवा उत्पादों पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा।

ट्रंप की दवा टैरिफ चेतावनी

ट्रंप की व्यापक और दंडात्मक टैरिफ घोषणाओं में यह लेटेस्ट वृद्धि उनके उस चेतावनी के तुरंत बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि विदेशी दवा उत्पादों पर आयात कर 250% तक बढ़ सकता है। अगस्त में, MAGA लीडर ने संकेत दिया था कि अब तक की उनकी सबसे बड़ी टैरिफ दर की धमकी शुरुआत में छोटे टैरिफ लगाने से शुरू होगी। उन्होंने आगे चेतावनी दी कि यह दर एक या डेढ़ साल में अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच जाएगी, 150% और फिर अंततः 250% तक पहुंच जाएगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article