टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इस मशहूर कॉमेडियन की धांसू एंट्री, Samay Raina संग है 36 का आंकड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 27, 2026, 06:36 PM IST

Bigg Boss 20 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 20 पर अपडेट आया है। दावा है कि इस शो में मशहूर कॉमेडियन की एंट्री होने वाली है। उनके साथ क्रिकेटर की पत्नी भी आएगी। दोनों शो में आग लगाएंगे।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो की दुनिया में सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस की वापसी हो रही है। बिग बॉस 20 जल्द ही टीवी पर धमाका करने आ रहा है। मेकर्स की तरफ से अगले सीजन का ऑफिशियल ऐलान हो गया है। इतना ही नहीं, 20 साल बाद मेकर्स ने बिग बॉस का लोगो तक बदल दिया है और अब सबकी नजर कंटेस्टेंट्स पर है। सोशल मीडिया पर कई टीवी स्टार्स और इन्फ्लुएंसर्स के नाम सामने आए हैं, जो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में धमाका कर सकते हैं और अब इस लिस्ट में मशहूर कॉमेडियन का नाम जुड़ गया है। दावा है कि बिग बॉस 20 में मेकर्स मशहूर कॉमेडियन को लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका समय रैना के साथ काफी पंगा हो चुका है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। Lock Upp 2: कंटेस्टेंट्स के हाथ लगे एक-दूसरे के सीक्रेट, Shreya Kalra के आगे गिड़गिड़ाती दिखीं Akanksha Chamola

    बिग बॉस 20 में होगी इस कॉमेडियन की एंट्री?

    बिग बॉस 20 को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कंटेस्टेंट की जानकारी दी गई है। दावा किया गया है कि शो में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल की एंट्री हो सकती है। मेकर्स सुनील पाल को शो में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि सुनील पाल का बीते कुछ दिनों में समय रैना के साथ काफी विवाद हुआ था। सुनील समय रैना की कॉमेडियन को जरा भी पसंद नहीं करते, जिस वजह से वह अक्सर समय रैना के खिलाफ बोलते दिखे हैं। समय रैना ने भी सुनील पाल को जवाब दिया है, जिस वजह से दोनों का विवाद कई बार बढ़ा। Lock Upp 2 Winner: फिनाले से पहले लीक हुआ विनर का नाम, इन 2 कंटेस्टेंट के बीच होगी ट्रॉफी के लिए टक्कर?

      क्रिकेटर की पत्नी भी करेगी शो में धमाका

      वहीं, सुनील पाल के अलावा, बिग बॉस 20 में हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा भी धमाकेदार एंट्री कर सकती हैं। इस शो के जरिए गीता इंडस्ट्री में अपने कमबैक की कोशिश कर रही हैं। गीता एक समय पर बॉलीवुड में एक्टिव रही हैं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग दोनों से दूरी बना ली। अब वह इंडस्ट्री में फिर से काम करने के लिए तैयार हैं।

      कब से शुरू होगा बिग बॉस 20

      बता दें कि बिग बॉस 20 टीवी पर सितंबर महीने में शुरू हो सकता है। दावा है कि जुलाई एंड में सलमान खान इस रियलिटी शो पर काम शुरू कर देंगे, जिसके बाद ये शो टीवी पर 8 सितंबर को आ जाएगा। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। मेकर्स ने नए लोगो के अलावा शो के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। ऐसे में फैंस के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है।

      End of Article