एजुकेशन

UP Police Constable Result 2026: जल्द जारी होगा 32,679 पदों का परिणाम, जानें संभावित कटऑफ और अगले चरण की प्रक्रिया

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नोति बोर्ड द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीदवार नतीजे जारी होने के बाद अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Image

UP Police Constable Result 2026 (Photo - AI)

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) द्वारा आयोजित की गई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा जुलाई के अंतिम सप्ताह में लिखित परीक्षा का परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की तरह से डेट और समय की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टी नहीं की गई है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसे uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

32 हजार से अधिक पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा?

राज्य पुलिस विभाग में 32,679 पदों को भरने के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। आयोजित इस परीक्षा में 21 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

संभावित कटऑफ

अनारक्षित (UR)पुरुष - 185 से 195 अंकमहिला - 180 से 190 अंक
ओबीसी (OBC)पुरुष - 175 से 185 अंकमहिला - 170 से 180 अंक
अनुसूचित जाति (SC)पुरुष - 150 से 160 अंकमहिला - 145 से 155 अंक
अनुसूचित जनजाति (ST)पुरुष - 115 से 125 अंकमहिला - 110 से 120 अंक

रिजल्ट कैसे चेक करें?

स्टेप 1 - UPPRB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "UP Police Constable Result" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - परिणाम की PDF (मेरिट लिस्ट) डाउनलोड करके अपना रोल नंबर सर्च करें।

स्टेप 4 - यदि व्यक्तिगत स्कोरकार्ड लिंक सक्रिय होता है, तो अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्राप्तांक देखें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज व्यवस्थित रखें और परिणाम के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी शुरू कर दें।

DV, PST और PET प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम घोषित होने के बाद 17 अगस्त 2026 से आगे के चरण शुरू होने की संभावना है। सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, मूल निवास, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आरक्षण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के चरणों में उन्हें क्वालिफाई करना होगा। यह दोनों सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उसकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article