DOMS IPO Subscription Status: डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला। पब्लिक इश्यू को तीसरे और अंतिम दिन तक 93.40 गुना सब्सक्राइब किया गया। यह इश्यू शुक्रवार 15 दिसंबर को बंद हुआ, जो कि बुधवार 13 दिसंबर को खुला था। रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित कैटेगरी (रिजर्व शेयर) को 69 गुना आवेदन मिले, जबकि एनआईआई (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर) के हिस्से को 66 गुना सब्सक्राइब किया गया। इश्यू का क्यूआईबी (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) का हिस्सा 116 गुना बुक किया गया।
कितना है जीएमपी
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार डोम्स का ग्रे मार्केट में प्रीमियम (जीएमपी) 525 रुपये पर चल रहा है। यानी कंपनी का शेयर 525 रु के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।
आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 750-790 रुपये तय किया गया था। इसके ऊपरी भाव पर कंपनी आईपीओ से 1,200 करोड़ रुपये जुटाएगी। निवेशकों को आईपीओ में 1 लॉट में 18 शेयरों के लिए और उसके बाद इतने ही शेयरों के लिए बोली लगाने की अनुमति थी।
350 करोड़ के नए शेयर बेचेगी
डोम्स के आईपीओ में 350 करोड़ रुपये के नए इक्विटी इश्यू शेयर बेचे जाएंगे। वहीं 850 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिए बेचे जाएंगे। ओएफएस के तहत, कंपनी की प्रमोटर फैब्रीका इटालियाना लैपिस, संजय मनसुखल राजानी और केटा मनसुखल राजानी शेयर बेचेंगे।
जेएम फाइनेंशियल, बीएनपी पारिबा, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल सिक्योरिटीज इस इश्यू के बैंकर थे।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
