बिजनेस

ITC & Britannia: क्यों एक बिस्किट की पैकिंग पर भिड़ गईं आईटीसी और ब्रिटानिया, सुप्रीम कोर्ट को देना पड़ा दखल

ITC & Britannia Butter Cookies: आईटीसी ने मद्रास हाई कोर्ट के नवंबर के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें अदालत ने उसे ब्रिटानिया के गुड डे बटर कुकीज पैकेजिंग के उल्लंघन के आधार पर सनफीस्ट मॉम मैजिक बटर कुकीज पैकेजिंग का उपयोग करने से रोक दिया था।

Image

आईटीसी और ब्रिटानिया बटर कुकीज़

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एक बिस्किट की पैकिंग पर भिड़ीं आईटीसी-ब्रिटानिया
  • सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया मामला
  • बटर कुकीज की पैकिंग का है मामला

ITC & Britannia Butter Cookies: आईटीसी (ITC) और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) दोनों ही कई तरह के बिस्किट बनाती हैं। इनमें बटर कुकीज भी शामिल हैं। बटर कुकीज की पैकेजिंग को लेकर ही इन दोनों एफएमसीजी कंपनियों में विवाद हो गया था, जो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। अब सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आईटीसी लिमिटेड और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज से आपस में बातचीत करके एक जैसी पैकेजिंग का विवाद को सुलझाने के लिए कहा। दरअसल दोनों ही कंपनियां अपने-अपने बटर कुकीज की करीब-करीब एक जैसी पैकिंग कर रही थीं, जिससे ये विवाद हुआ। इनमें ब्रिटानिया का गुड-डे और आईटीसी का सनफीस्ट मॉम मैजिक बटर कुकीज शामिल हैं।

मद्रास हाई कोर्ट ने आईटीसी को दिया था झटका

आईटीसी ने मद्रास हाई कोर्ट के नवंबर के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें अदालत ने उसे ब्रिटानिया के गुड डे बटर कुकीज पैकेजिंग के उल्लंघन के आधार पर सनफीस्ट मॉम मैजिक बटर कुकीज पैकेजिंग का उपयोग करने से रोक दिया था।

यह रोक सनफीस्ट मॉम के मैजिक कुकीज पर ब्लू रंग की पैकेजिंग के कारण लगा था, क्योंकि ब्रिटानिया गुड डे बटर कुकीज की पैकेजिंग भी इसी तरह की होती है।

जनवरी में होगी अगली सुनवाई

यह देखते हुए कि दोनों कंपनियां प्रीमियम उत्पाद बनाती हैं जिनका उपभोग करोड़ों भारतीय करते हैं, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि "यह बेहतर होगा अगर (कंपनियां) एक-दूसरे से बात कर सकें और इस मुद्दे को सुलझा सकें। सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई जनवरी में होगी।

आईटीसी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और एएम सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यह एक आम धारणा है कि नीले और पीले रंग मक्खन बिस्कुट/कुकीज के लिए यूज होते हैं, जिसमें मक्खन को चित्रित करने के लिए पीले रंग का उपयोग किया जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article