बिजनेस

Salary खत्म होने से पहले कर लो ये 5 काम हर महीने बचेगा 15–20 हजार!

अगर आपकी भी सैलरी आते ही खत्म हो जाती है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि अगर आप हर महीने ये 5 आसान काम सैलरी आते ही कर लें, तो आप 15–20 हजार रुपये तक आसानी से बचा सकते हैं और अपने खर्चों पर कंट्रोल पा सकते हैं।

Salary

अक्सर हम सोचते हैं कि सैलरी तो आती है, लेकिन महीने के आख़िर तक पता ही नहीं चलता कि पैसा कहां चला गया। अगर आप भी इसी मुश्किल से जूझ रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है और अब आपको सिर्फ आदत बदलने की जरूरत है। सैलरी मिलते ही कुछ स्मार्ट स्टेप्स उठाने से हर महीने 15–20 हजार रुपये आसानी से बचाए जा सकते हैं। बस खर्चों को सही जगह बांटना होगा और जरूरी चीजों को प्राथमिकता देनी होगी। आइए जानते हैं वो 5 काम, जो सैलरी आते ही कर लेने चाहिए।

1. सबसे पहले करें “Pay Yourself” – यानी अपनी बचत अलग रखें

सैलरी आते ही 20–30% पैसा सबसे पहले बचत वाले अकाउंट में या किसी फंड में डाल दें। इसे अगर बाद में बचाने की कोशिश करेंगे तो कभी हो नहीं पाता।

उदाहरण: 50,000 की सैलरी में 10,000 रुपये SIP/Recurring Deposit में डाल दें यह पैसा महीने भर में गायब नहीं होगा और धीरे-धीरे बड़ा फंड तैयार करेगा।

2. EMI और जरूरी Bill तुरंत क्लियर करें

EMI, किराया, बिजली-पानी-फोन या बच्चों की फीस ये खर्च फिक्स होते हैं और इनसे बचा नहीं जा सकता। इन्हें शुरू में ही चुका देने से महीने भर मानसिक शांति रहती है और बेवजह खर्च करने की आदत भी कम होती है। इससे आपका बजट कंट्रोल में रहता है और लेट फीस या ब्याज भी नहीं लगता।

3. ग्रोसरी और घर का मासिक बजट एक बार में तय करें

अक्सर छोटे-छोटे खर्च महीने का बजट बिगाड़ देते हैं। सैलरी आते ही एक बार घर की जरूरी किराना, दूध, सब्ज़ी या आने-जाने के बेसिक खर्च का हिसाब बना लें और उतना पैसा साइड में रख दें। इससे अनावश्यक चीजें खरीदने की आदत कम होती है और आपका बजट सही दिशा में चलता है।

4. खर्चों को तीन हिस्सों में बांटें — Needs, Wants, Savings

हर खर्च जरूरी नहीं होता, इसलिए सबसे पहले अपने खर्चों को तीन हिस्सों में बांटना सीखें जरूरत, इच्छा और बचत। जरूरतों (Needs) में किराया, EMI, खाना और रोज़ाना का ट्रैवल शामिल होते हैं। इच्छाओं (Wants) में बाहर खाना, शॉपिंग, मूवी, पार्टी जैसे वैकल्पिक खर्च आते हैं। वहीं बचत (Savings) में SIP, FD, RD, PF जैसी योजनाएँ शामिल होती हैं। अगर आप हर महीने सिर्फ अपनी “इच्छाओं” वाले खर्चों में से 5–7 हजार रुपये भी कम कर देते हैं, तो साल भर में लगभग 70–80 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। यही छोटी-छोटी सेविंग लंबे समय में बड़ा फंड बना देती है।

5. सैलरी आते ही बनाएं 1-Week No-Spend प्लान

महीने का पहला हफ्ता सबसे क्रूशियल होता है, क्योंकि उसी समय पैसा सबसे ज्यादा खर्च होता है। कोशिश करें कि पहले 7 दिनों में सिर्फ जरूरी खर्च ही करें।

इससे महीने की शुरुआत में ही बचत की आदत बनेगी और आप कम से कम 3–5 हज़ार रुपये अनावश्यक खर्च से बचा सकते हैं।

कैसे बचेगा 15–20 हजार हर महीने?

अगर आप चाहें तो हर महीने आसानी से 15–20 हजार रुपये बचा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी बचत/SIP में हर महीने कम से कम 10,000 रुपये अलग रखें। इसके बाद 3,000–5,000 रुपये अनावश्यक खर्च यानी Wants जैसे बाहर खाना, शॉपिंग या मूवी पर लगने वाले खर्च कम करके बचाए जा सकते हैं। महीने के पहले हफ्ते को No-Spend Week बनाकर आप 2,000–3,000 रुपये और बचत कर सकते हैं। इसके अलावा बिल और EMI समय पर भरकर 2,000–3,000 रुपये लेट फीस से भी बच सकते हैं। इस तरह इन छोटे-छोटे बदलावों से हर महीने कुल 15,000–20,000 रुपये आराम से बचाए जा सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी Author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article