बिजनेस

किसान के लिए जमीन इमोशनल सब्जेक्ट है... DLF वाले केपी सिंह के गोल्डन कोट्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 12, 2023, 06:30 AM IST

केपी सिंह का पूरा नाम कुशल पाल सिंह है और वो डीएलएफ लिमिटेड के चेयरमैन और सीईओ हैं। भारत के शहरीकरण में इनका बहुत बड़ा हाथ है और यहां हम आपको इनकी प्रेरणादायक बातें बता रहे हैं जो जिंदगी में सफलता के लिए जरूरी हैं।

Image

भारत के शहरीकरण में इनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • कुशल पाल सिंह की प्रेरणादायक बातें
  • डीएलएफ के चेयरमैन और सीईओ हैं
  • जिंदगी बना देंगी इनकी कही ये बातें

DLF KP Singh Motivational Quotes: देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ है जिसके चेयरमैन और सीईओ कुशल पाल सिंह हैं। उन्होंने 20 राज्यों में 25 ऑफिस से अपना कारोबार जारी रखा है और भारत के शहरीकरण में इनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। पहले देश सेवा के लिए केपी सिंह आर्मी में गए और वहां से ससुर चौधरी सिंह का व्यापार संभालने वापस आ गए। आज की तारीख में इन्हें भारत का रियल एस्टेट किंग कहना गलत नहीं होगा, यहां हम आपको बता रहे हैं इनकी प्रेरणादायक बातें जो आपको भविष्य सुधार देंगी।

KP Singh Motivational Quotes

KP Singh Motivational Quotes

1931 में जन्में थे केपी सिंह

कुशल पाल सिंह का जन्म 15 अगस्त 1931 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था और ये नामी जमीदार जाट परिवार से आते हैं।

KP Singh Motivational Quotes

KP Singh Motivational Quotes

ऐरोनॉटिकल इंजीनियर हैं केपी

मेरठ कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद केपी सिंह ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करने ब्रिटेन चले गए। वहां से लौटकर इन्होंने आर्मी जॉइन कर ली।

KP Singh Motivational Quotes

KP Singh Motivational Quotes

डीएलएफ की बागडोर संभाली

आर्मी छोड़ने के बाद 1979 में केपी सिंह को नए-नवेले डीएलएफ की कमान संभाली और गुड़गांव की जमीन पर डेवेलपमेंट शुरू कर दिया।

KP Singh Motivational Quotes

KP Singh Motivational Quotes

मिल चुका है पद्मभूषण अवॉर्ड

केपी सिंह को वैसे तो बेहतरीन काम के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं, लेकिन 26 जनवरी 2010 को उन्हें भारत सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया।

KP Singh Motivational Quotes

KP Singh Motivational Quotes

91 साल की उम्र में हुआ प्यार

केपी सिंह हाल में चर्चा में आए जब उन्हें 91 साल की उम्र में फिर से प्यार हो गया। इससे ये तो साबित हो गया है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article